swami on sunanada – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Mar 2019 09:45:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 स्वामी ने लगाया आरोप, सुनंदा मौत मामले में पुलिस ने की सबूतों से छेड़छाड़ https://www.shauryatimes.com/news/37305 Fri, 29 Mar 2019 09:45:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37305 नई दिल्ली : सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ की है। उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर पब्लिक प्रोसिक्यूटर का सहयोग करने की अनुमति देने की मांग की है।स्वामी की इस मांग का शशि थरूर के वकील विकास पाहवा ने विरोध किया। पिछले 15 मार्च को सेशंस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वो ट्रायल कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर अपना जवाब दाखिल करें जिसमें इस मामले के दस्तावेज को तीसरे पक्ष से साझा करने पर रोक लगाई गई है। स्पेशल जज अरुण भारद्वाज ने स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्युटर अतुल श्रीवास्तव को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले खुद को पक्षकार बनाने की मांग की थी। पिछले 14 जनवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिर दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह शशि थरूर को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएं। स्वामी ने यह मांग की थी कि इस मामले में साक्ष्यों को नष्ट करने पर दिल्ली पुलिस की विजिलेंस रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश की जाए। स्वामी का कहना था कि विजिलेंस रिपोर्ट देखने के बाद ही उचित आरोप तय करने में कोर्ट को मदद मिलेगी। इस मामले में 14 मई 2018 को दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में सुनंदा पुष्कर के पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर को आरोपी बनाया गया है।

]]>