Swatantradev’s deep understanding of the organization – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

CM योगी ने दी बधाई, कहा, स्वतंत्रदेव सिंह को संगठन की गहरी समझ
स्वतंत्रदेव ने यूपी भाजपा के 19वें अध्यक्ष का पदभार संभाला

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला। हालांकि वे गुरुवार को ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जिसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय महासचिव और चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में हुई। पदभार ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार की ओर से उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने के अंदर उनकी कार्य पद्धति को देखा है। उन्होंने सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बिठाया है। उनके समन्वय से उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। उनके बेहतरीन कार्य पद्धति का परिणाम दिखा, उपचुनाव में 12 में से बीजेपी 9 सीटें जीती। स्वतंत्रदेव को संगठन की गहरी समझ है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बहुत ही परिश्रमी और अनुभवी हैं। शायद मुझे यह कहने में संकोच नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हर मंडल तक जिनका परिचय, सम्पर्क और सम्बंध है। आज वो किसी के मोहताज नहीं है। ऐसे हमारे नवनिर्वाचित स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर को बधाई देता हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, जे.पी.एस राठौर समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ईश्वरतुल्य और तपस्वी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आज केन्द्र और राज्य की सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि वे कहती हैं कि आरएएस और बीजेपी हिन्दूवादी संगठन हैं। यह कहकर वह एक-एक कार्यकर्ता पर तमाचा जैसा मारती हैं और हम कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तपस्वी हैं। कुछ मिले या न मिले लेकिन तिरंगें को झुकने नहीं देते हैं। भारत माता के लिए जीवन को कुर्बान करने का संस्कार बीजेपी में ही मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्होंने जनसंघ की नींव रखकर अपना जीवन बलिदान कर दिया, ऐसे संस्कार सिर्फ यहीं मिल सकते हैं।