Take action by making list of criminals – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अपराधियों की सूची बनाकर करें कार्रवाई, लापरवाही क्षम्य नहीं
कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी बृजभूषण के कड़े निर्देश

-सुरेश गांधी

वाराणसी। अपर महानिदेशक बृजभूषण शर्मा ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है। खासकर उन्होंने अपने अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षों को कई टास्क की जिम्मेदारी सौंपते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, सूचना संग्रह कर असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने, शरारती एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर हमेशा पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। जगह-जगह मिल रही वैश्यावृत्ति की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिए करते हुए उन्होने साफ तौर पर कहा है कि जिस किसी भी इलाके में शिकायते मिलेगी, वहां के थानेदार को तत्काल निलंबित कर दिया जायेगा। इसलिए इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वांछितों व इसमें संल्पित पर कार्रवाई सुनिश्चत किएं जाय। क्योंकि ऐसे अपराधियों का जेल की सलाखों के पीछे भी होना जरूरी है।

उन्होंने कहा है कि अपराध पर अंकुश तभी लगेगा जब जिलों में अपराधियों की सूची तैयार करते हुए फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच टीमें सक्रिय होंगी। उन्होने कहा है कि जनता की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जरुरी है कि समस्त थानाध्यक्ष छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर बनाए रखें, इनकी अनदेखी करने पर ही बड़ी घटना घटित होती हैं। एडीजी ने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्ग के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अपने अधीनस्थों को पेडिंग मामलों पर वर्कऑउट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा है कि बड़े हो या छोटे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाना चाहिए। उनकी योजनाबद्ध तरीके से धर-पकड़ तेज किए जाएं।

गत माह दर्ज किए गए नए घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। वारंट एवं कुर्की का तामिला कराने, शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। जिलों में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने की हिदायत भी उडीजी ने थानाध्यक्षों को देते हुए चेताया कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेल से जमानत पर छूटने वाले कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों गिरफ़्तारी करें, अगर पुरस्कार नहीं घोषित है तो उन पर पुरस्कार घोषित करें। किसी अपराधी की ज़मानत हो रही हो तो ज़मानतदार का सत्यापन करे ताकि कोई फर्जी जमानत ना दे सके। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सचेत करते हुए थाना स्तर पर निगरानी का भी आदेश दिया। जनपद के सभी थाने टाप टेन के अपराधियों की सूची बनाकर उनपर कार्यवाही करें। साइबर क्राइम के मामले में भी उन्होंने साइबर सेल में दक्ष अधिकारी और कर्मचारियों को हर वक्त अलर्ट मूड में रहने की हिदायत देते हुए कहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल सक्रिय हो।