tejasvi ko jhataka – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 08 Feb 2019 08:34:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 तेजस्वी को खाली करना पड़ेगा बंगला, SC में याचिका खारिज! https://www.shauryatimes.com/news/31215 Fri, 08 Feb 2019 08:34:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31215

टाइम वेस्ट करने के लिए कोर्ट ने लगाया 50 हजार जुर्माना

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बंगले को खाली करने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने तेजस्वी यादव पर कोर्ट का समय खराब करने के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तेजस्वी पटना के उस बड़े बंगले को नहीं छोड़ना चाहते जो उन्हें पद पर रहते दिया गया था। पटना हाईकोर्ट की सिंगल बेंच और डबल बेंच तेजस्वी की याचिका खारिज कर चुके हैं। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। तेजस्वी यादव पटना के 5 देशरत्न मार्ग पर स्थित उस बंगले में रहते हैं जो डिप्टी सीएम के लिए चिन्हित किया गया है। जब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे तो उस हैसियत से उन्हें ये बंगला दिया गया था। लेकिन हाल में बिहार सरकार ने बंगला खाली करने को कह दिया है। दूसरा तथ्य ये है कि फिलहाल प्रदेश के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी हैं और वे एक पोलो रोड में उस बंगले में रहते हैं जो नेता प्रतिपक्ष के लिए चिन्हित किया गया है।
]]>