Tenis – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 04 May 2019 17:40:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 LPG टेनिस सर्किट : आरव और गीतिका अंडर-9 चैंपियन https://www.shauryatimes.com/news/41767 Sat, 04 May 2019 17:40:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41767 लखनऊ। आरव बंसल और गीतिका सारस्वत ने एलपीजी (लर्न प्ले ग्रो) टेनिस अकादमी के तत्वावधान में खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज स्थित टेनिस कोर्ट पर आयोजित एलपीजी टेनिस सर्किट टूर्नामेंट में बालक अंडर-9 और बालिका अंडर-9 आयु वर्ग के खिताब जीत लिए। बालिका अंडर-9 आयु वर्ग के फाइनल में में गीतिका सारस्वत ने कियारा भल्ला को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं तान्या भाटिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बालक अंडर-9 आयु वर्ग के फाइनल में आरव बंसल ने शिव सिंह को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। टूर्नामेंट में कल अंडर-8 सीनियर और बालक अंडर-8 जूनियर आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे।

]]>