The country’s progress is not possible without the contribution of women: Anandiben – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

महिलाओं के योगदान के बिना देश की तरक्की संभव नहीं : आनंदीबेन
राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ : हर्षोल्लास, उमंग और शहनाई की धुन के बीच रंगारंग कार्यक्रमों के बीच 71वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। विधानभवन के सामने परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जब सेना के जवानों के साथ देश भक्ति के रंग में रंगे स्कूली बच्चों ने कदमताल किया तो उनका जज्बा देखते ही बनता था। इनके बीच में चल रहे बैण्ड की धुनें देशभक्ति की अलख जगा रहीं थीं। तिरंगे वाले गुब्बारे छुड़ाए जाने पर बच्चे उनको काफी देर तक निहारते रहे। हर कोई देशभक्ति के जज्बे से सराबोर रहा। इस दौरान निकाली गयी एक से बढ़कर एक संदेशात्मक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। गाजीपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘धोबिया नाच’ पर खूब तालियां बजीं।

इससे पूर्व 71वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों का सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विभिन्न धर्मो को मानने वाला देश है। यह हमेशा एक रहा है, एक है और हमेशा एक रहेगा। आज के अवसर पर मैं अन्य नये विचारों पर भी बल देना चाहूंगी। यदि हम संतुष्ट हैं कि कोई पुराना रास्ता अनुपयोगी हो गया है तो नये रास्तों को खोजने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए और न ही नये विचारों एवं नई तकनीकों को अपनाने में हिचक होनी चाहिए। कहा कि जो हमारे लिए​ हितकर हो, नया सृजन करने में कठिनाईयां तो आती ही हैं, परन्तु उनका समाधान भी होता है।

राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, इसलिए यह आवश्यक ​है कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ उनके विकास संबंधी कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया जाय। कहा कि महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाकर हम उन्हें आगे बढ़ा सकते हैं। जब-तक विकास में महिलाओें का योगदान नहीं होगा तब-तक भारत का विकास नहीं होगा। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रुण हत्या से देश तथा प्रदेश को मुक्त करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें पानी के बारे में भी सोचना होगा। हम सबको पानी बचाना होगा। श्रीमती पटेल ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि हमारे सामने कई बार संकट की घड़िया आयीं, लेकिन हमारी संस्कृति सदैव अखण्डित रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान रचनात्मक दृष्टिकोण और त्याग की भावना रहा है। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ है और सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणतंत्र राष्ट्र बने।

उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार का प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में जन सहभागिता, जनता की समस्याओं का निराकरण, जनजातियों के विकास, पर्यावरण सं​तुलन के साथ रोजगार कार्यक्रम, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा, उद्योगों का विकास, कौशल विकास, समाज कल्याण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, सामूहिक विवाह, पुलिस सुधार, शहरी विकास जैसी सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शिक्षा को प्रोत्साहन,​ असहायों व वृ​द्धों के कल्याण, विद्युतिकरण, किसानों के लिए ऋणमोचन एवं किसान समृद्धि योजना, सिंचाई हेतु मुफ्त पानी देते हुए उनकी आय दोगुनी करने तथा ‘एक जिला-एक उत्पाद’ जैसे अनेक विकासपरक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।