The father of three children killed himself by hanging himself with his girlfriend – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Mar 2021 13:39:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 तीन बच्चों के पिता ने प्रेमिका संग फांसी लगाकर दी जान https://www.shauryatimes.com/news/105811 Tue, 16 Mar 2021 13:39:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105811 कानपुर देहात :  जनपद में शिवली थाना क्षेत्र स्थित एक कमरे में प्रेमी नवीन और उसकी प्रेमिका चांदनी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। नवीन तीन बच्चों का पिता था। कमरे से मिले सुसाइट नोट में दोनों प्रेमी जोड़े ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि शिवली के भाऊपुर में रहने वाला नवीन (27) और उसकी प्रेमिका चांदनी का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। प्रेमी जोड़े ने मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। सुसाइट नोट में लड़की का हस्ताक्षर भी है। दोनों परिवारों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट की जांच की जाएगी।

एसपी ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिवार से पूछताछ में कई अहम बातें पता चली है। नवीन की नौ साल पहले शादी हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर मायके में रह रही है। उसने कई बार पत्नी को बुलाना चाहा, लेकिन वह लौटकर नहीं आ रही थीं। नवीन ने कई बार पत्नी को घर बुलाने के प्रयास किया, लेकिन वो नहीं आयी। इस बीच उसका प्रेम संबंध गांव की रहने वाली चांदनी से हो गया। दोनों एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे। यह सिलसिला काफी दिन तक ऐसे ही चलता रहा। कुछ दिन बाद दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी उनके परिवार को हुई तो लड़की के घरवाले तीन बच्चों के पिता से अपनी बेटी की शादी करने के लिए राजी नहीं थे। जबकि नवीन के परिजन भी उसके तीन बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस शादी के लिए रजामंद नहीं थे।

]]>