The girlfriend who was obstructing the wedding – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

शादी में आड़े आ रही प्रेमिका को योजनाबद्ध तरीके से लगा दिया ठिकाने!
आरोपी की दूसरे जगह तय हो गयी थी शाादी

लखनऊ : इंटौजा पुलिस ने काजल की हत्या का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मृतका का प्रेमी है और उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गयी थी। इसकी जानकारी होने पर मृतका विरोध कर रही थी। प्रेमिका की धमकी से परेशान होकर आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी। सीओ बीकेटी हृदेयश कठेरिया के मुताबिक 28 फरवरी को मकरौरा निवासी पवन के खेत में काजल (25) का शव मिला था। छानबीन के दौरान पुलिस को रामजी रावत के बारे में जानकारी मिली थी। सीओ के अनुसार रामजी और काजल के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवारीजनों को इसकी जानकारी थी। काजल के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस बीच रामजी की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इस बात की जानकारी होने पर काजल विरोध कर रही थी। वहीं, काजल घर वालों की मर्जी के बिना शादी का दबाव बना रही थी। मगर, रामजी इसके लिए तैयार नहीं था। उसके इनकार करने पर काजल आग बबूला हो गई थी। फोन कर उसने धमकी दी थी कि वह 20 अप्रैल को तिलक चढ़ने के वक्त रामजी के घर आकर बैठ जाएगी। इस धमकी से डरे रामजी ने प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना ली। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी ने कालज को 15 फरवरी को घटनास्थल के पास बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ की दरिंदगी

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में रिश्तों को तारकृतार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दरिंदगी की। विरोध पर पुत्री की पिटाई भी की, जिससे उसको चोटें आईं हैं। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर मां को घटना के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पिता ने बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी किशोरी की पिटाई कर भाग निकला। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार घटना बुधवार सुबह पांच बजे करीब की है। किशोरी दूसरे कमरे में सो रही थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और बेटी के साथ दुराचार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी के साथ वारदात कर फरार हुए निलमथा स्थित शहीद पथ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। किशोरी की मां ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।