three chiled dean in khadan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Oct 2018 13:15:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP : मिट्टी खोदने गये तीन बच्चे खदान में दबकर मरे https://www.shauryatimes.com/news/14808 Wed, 17 Oct 2018 13:15:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14808 दमोह : पथरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोतराई में एक मिट्टी की खदान धंंसक जाने से तीन बच्चे दब गये। हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गयी। बुधवार, 17 अक्टूबर की सुबह ग्राम बोतराई के 5 बच्चे घर के काम के लिए खदान पर मिट्टी खोदने के लिये गये थे। मिट्टी निकालते समय खदान अचानक धंंसक गयी। खदान धंसने से तीन बच्चे मिट्टी के ढेर में दब गए। हादसे की सूचना जब ग्रामीणों को मिली, तो मिट्टी में दबे हुए बच्चों को निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी सांसेंं थम चुकी थी। तीन बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सक न होने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में चिकित्सक के आने पर बच्चों की जांच की गई और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत बच्चों में नर्मदा पिता खुमान अहिरवार 10 वर्ष, आकाश पिता शालिगराम अहिरवार 12 वर्ष,राजकुमार पिता नंदू अहिरवार 15 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये विवेचना प्रारंभ कर दी है।

]]>