Unemployment and starvation hurts public – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रदेश की जनता बेरोजगारी व भुखमरी से पस्त, भाजपा चुनाव में व्यस्त -अखिलेश यादव
कहा, बिहार चुनाव आते ही उड़ चलेंगे यूपी के स्टार प्रचारक

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में कोरोना संकट के समय बेरोजगारी की समस्या के बीच भाजपा पर चुनाव में व्यस्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव आते ही प्रदेश के स्टार प्रचारक भी कुछ दिनों बाद उड़ चलेंगे। अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी आत्महत्याओं के रूप में एक भयावह समस्या बन गयी है। कोरोना के सच को झुठलाकर चुनाव में व्यस्त हो गयी भाजपा बेरोजगारी व भुखमरी को जब समस्या ही नहीं मान रही है तो समाधान क्या करेगी। बिहार चुनाव आते ही कुछ दिनों बाद तो प्रदेश के ‘स्टार प्रचारक’ भी उड़ चलेंगे। उन्होंने इस ट्वीट के साथ अपने मुख्यमंत्री रहते साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाने की तस्वीर भी टैग की।

अखिलेश लगातार प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा की वर्चुअल रैली को खर्चुअल बताते हुए करोड़ों खर्च करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने वाट्सअप ऐप और वीडियो कॉलिंग के जरिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा ने कार्यकर्ताओं से संवाद का वह माध्यम चुना, जो सस्ता और सुविधाजनक आधुनिक तरीका है। इसके विपरीत अपने धनबल और सत्ता बल के दम्भ में डूबी भाजपा ने बिहार में आयोजित वर्चुअल रैली पर 150 करोड़ खर्च किए।

इस रैली में 72,000 एलईडी स्क्रीन लगाई गई। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी महारिकार्ड बनाने वाली एक वर्चुअल रैली पर अरबों के खर्च का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि यह लोकतंत्र में स्वस्थ परम्परा को आहत करता है तथा विपक्षी दलों का मनोबल गिराने की साजिश है। उन्होंने कहा कि दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं है तो फिर बूथस्तर तक इन्हें पहुंचाने के प्रयास क्यों हो रहा है।