Urban Development Minister Ashutosh Tandon – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पीएम आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में यूपी पिफर प्रथम स्थान पर
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई श्रेणी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों में नगर पंचायत मलीहाबाद लखनऊ प्रथम तथा नगर पंचायत हरिहरपुर, संत कबीरनगर को द्वितीय तथा नगर पालिका परिषद मीरजापुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को वर्चुअल रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उत्तर प्रदेश को दिए गए।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने उप्र को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश केन्द्रीय योजनाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अव्वल बना हुआ है। प्रदेश में योजनाएं समय और पूरी पारदर्शिता से पूरी हो रही हैं, साथ ही इनके समय से पूरा होने से जनता को पूरा लाभ मिल रहा है।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि लाइट हाउस परियोजना के अंतर्गत लखनऊ के 1,040 शहरी गरीबों को 415 वर्गफीट एरिया का फ्लैट अगले वर्ष तक तैयार कर दे दिए जाएंगे। इन आवासों की कीमत का अधिकांश हिस्सा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाएगा, जबकि शेष राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी। इन आवासों का आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नियमों के अनुसार किया जाएगा और डूडा के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खुली लॉटरी द्वारा आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।