Uttarakhand Chief Minister Rawat met Nadda – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 21 Feb 2020 17:27:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नड्डा से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत https://www.shauryatimes.com/news/78067 Fri, 21 Feb 2020 17:27:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78067 नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की है। शुक्रवार को रावत ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद ट्वीट कर यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आज दिल्ली में मुलाकात की और पार्टी और राज्य सरकार से संबंधित मामलों पर चर्चा की।’

नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान रावत ने राज्य में भाजपा संगठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में भाजपा अध्यक्ष को अवगत कराया। इससे पूर्व, रावत ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर राज्य में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान गोयल ने उन्हें आश्वस्त किया कि परियोजनाओं को शीघ्र और तय समय पर पूरा करने के लिए केंद्र की ओर से राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिलेगा।

]]>