VIDEO: कलावती भूरिया कलेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 22 Dec 2018 07:00:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 VIDEO: कलावती भूरिया कलेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं https://www.shauryatimes.com/news/23792 Sat, 22 Dec 2018 07:00:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23792 मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सत्ताधारी दल के विधायक अफसरों पर अपनी धाक दिखाने लग गए हैं. अलीराजपुर जिले की एक नवविर्वाचित महिला कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कलेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रहीं हैं. जोबट विधायक कलावती भूरिया का यह वीडियो गुरुवार को जिले के कट्ठीवाड़ा का बताया जा रहा है. वीडियो में कांग्रेस विधायक भूरिया यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि कलेक्टर ने उन्हें बहुत परेशान किया है और अब कुछ ही दिन और अलीराजपुर जिले की ‘रोटी खा लें’. इसके बाद वह यहां नहीं रह पाएंगे.

इसी वीडियो में कलावती भूरिया कलेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं. बता दें कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को वहां से हटा कर सीहोर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

पहली बार विधायक चुनी गईं कलावती भूरिया कांग्रेस के स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं. बता दें कि कलावती 18 साल से झाबुआ की जिला पंचायत अध्यक्ष थीं. अलीराजपुर जिले के जोबट से वह अब विधायक बनी हैं.

विधायक बनने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अपनी कार्यशैली सुधार लें. उन्होंने जीत के बाद मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि आप लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है, मैं आपके बीच काम करने आई हूं.

]]>