West Indies beat Bangladesh by five wickets – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Mar 2021 08:05:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 वेस्टइंडीज ने बंगलादेश को पांच विकेट से हराया https://www.shauryatimes.com/news/105489 Sun, 14 Mar 2021 08:02:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105489

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 में दर्ज की पहली जीत

रायपुर : वेस्टइंडीज लेजेंडस ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 के 12वें मैच में बंगलादेश लेजेंडस को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया, जिसे वेस्टइंडीज ने 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।वेस्टइंडीज लेजेंडस की चार मैचों में यह पहली जीत है और अब उसके चार अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बंगलादेश को चार मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए विलियम पर्किंस (22) और रिडले जैक्बस (34) ने पहले विकेट के लिए 2.5 ओवर में 29 रन जोड़े। पर्किंस ने 14 गेंदों पर चार चौके लगाए। पर्किंस के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने 41 के स्कोर पर डवैन स्मिथ (10) के रूप में अपना दूसरा विकेट खो दिया।

हालांकि इसके बाद रिडले ने किकि एडवडर्स(47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। एडवडर्स तीन रन से अपने अर्धशतक से चूक गए और 28 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज को चौथा झटका 125 के स्कोर पर रिडले के रूप में लगा, जिन्होंने 30 गेंदों पर तीन चौके जड़े। इसके बाद टीम को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए अंतिम पांच ओवर में 28 रन बनाने थे और कप्तान ब्रायन लारा ने 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। उनके अलावा महेंद्र नागामूटू ने 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 16 रन बनाए। वहीं, टीनो बेस्ट ने 5 रन का योगदान दिया। बंगलादेश के लिए अब्दुर रज्जाक ने दो और मुश्फिकुर रहमान तथा कप्तान मोहम्मद रफीक ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, वेस्टइंडीज लेजेंडस ने टॉस जीतकर बंगलादेश लेजेंडस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बंगलादेश के दोनों ओपनरों नजीमुद्दीन (33) और मेहराब हुसैन (44) ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 64 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दी।

]]>