which delivers six hits of enemies in airshows – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

एयरशो में गूंजेगी दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले एएस 565 पैंथर हेलीकॉप्टर की दिल दहला देने वाली आवाज
एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो लखनऊ में 5 फरवरी से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

यूएसए, ब्राजील, फ्रांस समेत कई देशों की 165 कंपनियां करेंगी भागीदारी, अब तक 989 पंजीकरण

करीब पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में लगेंगी देशी-विदेशी डिफेंस कंपनियों की प्रदर्शनी

लखनऊ : प्रदेश की राजधानी में 5 से 8 फरवरी तक होने वाले डिफेंस एक्सपो में एयरशो के दौरान युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले एएस 565 पैंथर हेलीकॉप्टर की दिल दहला देने वाली आवाज सुनाई देगी। एयरशो में एएस 565 पैंथर हेलीकॉप्टर भी अपने करतब दिखायेगा। लखनऊ में पांच से आठ फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो पर देश का सैन्य विशेषज्ञों की नजर है। इसके लिए देश के कई सैन्य विशेषज्ञों ने अभी से लखनऊ में डेरा डाल दिया है। इसी दौरान यूरोपीय ईएडीएस कम्पनी की सहायक कम्पनी एयरबस के भी एक्सपर्ट अधिकारियों की टीम लखनऊ में मौजूद रहेगी। डिफेंस एक्सपो में एयरबस कम्पनी अपना स्टॉल लगायेगी, उन्हें प्रदर्शनी स्थल पर हॉल नम्बर सात में जगह मिल गयी है।

डिफेंस एक्सपो के दौरान एयरशो के लिए होस्ट के रूप में एयरबस कंपनी के अधिकारियों ने नामचीन हेलीकॉप्टरों का प्रबंध किया है। एयरबस इंडिया की तरफ से दक्षिण एशिया के चेयरमैन एवं एमडी आनंद स्टेनली का कहना है कि डिफेंस एक्सपो में होने वाले एयरशो में एएस 565 एमबी पैंथर हेलीकॉप्टर पर सभी की नजर होगी। इस हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के साथ ही नीचे खड़ा हर आदमी झूम उठेगा। इसके अलावा सैन्य जवानों को युद्ध स्थल पर उतरने में बेहद मददगार साबित होने वाले एयरबस के खास हेलीकॉप्टर एच 145 एम का भी प्रदर्शन होगा। आनंद स्टेनली के अनुसार बड़े से बड़े हमले झेल जाने वाले एच 225 एम हेलीकॉप्टरों का भी एयरशो में प्रदर्शन होगा। यह हेलीकॉप्टर अपने विशालकाय आकार के कारण हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में पांच से नौ फरवरी तक आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। इसमें भाग लेने के लिए देश और विदेश की 989 से अधिक कंपनियों का अब तक पंजीकरण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को इस पांच दिवसीय मेगा शो का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय की जन सम्पर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने मंगलवार को यहां बताया कि डिफेंस एक्सपो में भागीदारी के लिए 989 से अधिक कंपनियों ने अब तक अपना पंजीकरण करा लिया है। इनमें यूएसए, ब्राजील, फ्रांस और नार्वे समेत कई देशों की 165 कंपनियां भी शामिल हैं। सुश्री सिन्हा ने बताया लखनऊ में आयोजित हो रहा यह मेगा इंवेंट डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण है। इसके पहले वर्ष 2018 में इसका दसवां संस्करण चेन्नई में आयोजित हुआ था।

उन्होंने बताया कि चेन्नई के डिफेंस एक्सपो में कुल 702 कंपनियों की भागीदारी हुई थी, जबकि यहां के लिए अभी ही 989 कंपनियां पंजीकृत हो चुकी हैं। जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि राजधानी में डिफेंस एक्सपो के कार्यक्रम दो स्थानों पर आयोजित होंगे। मुख्य स्थल वृंदावन का सेक्टर 15 है, जहां करीब पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रदर्शनियां लगेंगी और बिजनेस कांफ्रेंसेज आयोजित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम गोमती नदी के किनारे आयोजित किये जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम भी मुख्य आयोजन स्थल पर ही होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

8 और 9 फरवरी को आमजन को मिलेगा प्रवेश

सुश्री सिन्हा ने बताया कि डिफेंस एक्सपो की थीम ‘भारत एक उभरता हुआ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब’ होगी। इसके अलावा ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ डिफेंस’ इसकी सब थीम होगी। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन से उत्तर प्रदेश सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया में रक्षा और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग का महत्वपूर्ण व आकर्षक गंतव्य बनेगा। जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि डिफेंस एक्सपो में बिजनेस कांफ्रेंसेज छह और सात फरवरी को आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि आठ और नौ फरवरी को डिफेंस एक्सपो आम जनता के लिए खुला रहेगा। इन तारीखों में लोग एक्सपो में निःशुल्क प्रवेश पा सकेंगे।