will also bloom in Rae Bareli in 2024: Keshav Prasad Maurya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 26 Dec 2020 21:18:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमेठी में खिल चुका है ‘कमल’, 2024 में रायबरेली में भी खिलेगा : केशव प्रसाद मौर्य https://www.shauryatimes.com/news/95989 Sat, 26 Dec 2020 21:16:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95989 रायबरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेठी में कमल खिल चुका है और 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलेगा। इसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मौर्य शनिवार को शिवगढ़ में कई सड़को के लोकार्पण के बाद आयोजित एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी की कृपा से मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने लेकिन क्या हश्र हुआ। जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिला और गरीब लगातार गरीब होता चला गया जबकि अमीर अमीर होता गया। कांग्रेस के शासनकाल में अमीरों की तिजोरी भर्ती गई। मौर्य ने कहा कि यह मोदी और योगी की सरकार है जो सबकी चिंता करती है। अब सौभाग्य योजना से हर घर में उजाला हो रहा है। हर घर को बिजली मिल रही है। आवास पहले गिनती के आटे थे जबकि अब सभी के कच्चे मकान पक्के हो रहे हैं। मोदी जी को सभी की चिंता है।

उन्होंने कहा कि किसानों को पूरे सम्मान के साथ योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि बिना किसी भेदभाव के सबके खाते में जा रही है। उन्होंने कहा पहले गैस की मारामारी थी अब उज्ज्वला से हर घर में गैस है। भाजपा सरकार के पहले सभी ने जनता को लूटा है। मौर्य ने कहा कि सोनिया का क्षेत्र होने के बावजूद रायबरेली की दशा बेहद खराब थी और सड़कों में गड्ढे ही थे लेकिन मोदी और योगी की सरकार में सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सभी लोकसभा और विधानसभा में पूरे प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए काम हो रहा है। अब धारा 370 हटाने और राम मंदिर का निर्माण भी मोदी के प्रयासों से हो रहा है। इसके पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बछरांवा विधानसभा में करीब 100 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास किया।इस अवसर पर बछरांवा विधायक राम नरेश रावत सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

]]>