with state government suffering families – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ, सीएम के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री पहुंचे कन्नौज
16 घायलों को मंत्री ने दिया 50-50 हजार का चेक

DNA मैच के बाद होगा मृतकों की संख्या का खुलासा

कन्नौज : शुक्रवार देर शाम कन्नौज में हुए हादसे में कितने लोगों की जान गई है, इसका अभी सही पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए मैच के बाद ही सही संख्या का पता चल पाएगा। इस बस में कुल 45 यात्री थे और यह फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, जली हुई बस में से पुलिस ने जो अवशेष बरामद किए थे, उन्हें कन्नौज पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। पुलिस ने बताया कि 10 कंकाल पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। इसी बीच हादसे में किसी तरह बचे पीड़ितों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाई गई। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कुल 16 पीड़ितों को 50-50 हजार रुपए की चेक सौंपी। उन्होंने बताया के छिबरामऊ में भर्ती 10 पीड़ितों को और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह लोगों को 50-50 हज़ार का चेक मुख्यमंत्री के आदेश पर दिया गया है। गुरसहायगंज के दो और लोगों को मदद दी जाएगी, उसके पहले उनकी जांच की जाएगी। जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद प्रदेश सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री के फरमान पर हादसे की पूरी पड़ताल के लिए कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ डीएम और एसपी सहित कई सीनियर अफसर भी मौजूद रहे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा के प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। घिलोई में घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने छिबरामऊ स्थित 100 शय्या अस्पताल का मुआयना किया। वहां पीड़ितों से मिलकर उन्होंने घटना की जानकारी ली। मंत्री ने पीड़ितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। वहां से वो तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां भी पीड़ितों से मिलकर उनसे उनका हाल जाना। डॉक्टरों से पूरी तरह मुस्तैद रहने और मरीजों को पूरी चिकित्सीय सुविधा देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ जाकर पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।