Women or children were put at the crossroads if they did not dare to agitate themselves! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

खुद आंदोलन की हिम्मत नहीं तो औरतों-बच्चों को बैठा दिया चौराहे पर -योगी
सीएए पर सीएम योगी ने विरोधी दलों को जमकर फटकारा

कहा, दुनियाभर में सुनाई पड़ रही मोदी सरकार की धमक

कानपुर : नागरिकता संशोधन कानून पर जागरूकता को लेकर कानपुर में आयोजित जनसभा में सीएम योगी विरोधी दलों को जमकर फटकारा। योगी ने कहा कि सपा, कांग्रेस और विपक्षी दल में इतनी हिम्मत नहीं कि ये खुद कोई आंदोलन करें। ये लोग अब अपनी औरतों और बच्चों को चौराहे-चौराहे बैठा रहे हैं, जबकि पुरुष घर में आराम कर रहे हैं। जिन महिलाओं को मालूम ही नहीं कि नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) क्या है, उन लोगों को आगे किया जा रहा है। पूछने पर पुरुष कहते हैं कि हम अब अक्षम हैं। यह बात कानपुर में सीएए को लेकर साकेत नगर में स्थित आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों के भ्रम फैलाए जाने पर करारा जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की धमक पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। हर गरीब को मकान, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, स्वास्थ्य लाभ, किसान सम्मान निधि का सम्मान, पहले कार्यकाल में देखने को मिले। नमामि गंगे के तहत मां गंगा कानपुर में निर्मल दिखाई पड़ती हैं। 2014 में उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है, वह उन्होंने प्रतिबद्धता दिखाई। उसी समर्थन में कानपुर में जनसैलाब उमड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में अलगाववाद की जननी 370 को खत्म किया। पाकिस्तान को जवाब दिया। मुंबई हमले के बाद कांग्रेस कहती थी कि हम पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे, क्योंकि उसके पास एटम बम है। लेकिन जब कश्मीर में सेना पर हमला हुआ था, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घुसकर मारा। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दूसरे देशों के सामने घिघयाता दिखे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह नया भारत है। तीन तलाक की कुप्रथा कांग्रेस ने ना रोककर संसद में पलटा था। लेकिन प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दिलाई। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। अयोध्या में राम मंदिर के फैसले ने भारत की मजबूत न्यायपालिका को दर्शाया है। पाकिस्तान बनाने का पाप कांग्रेस ने किया था। जिन हिंदुओं, जैनियों, पारसियों, सिखों पर पाकिस्तान में हमले हो रहे हैं, हम उनको नागरिकता देने का काम कर रहे हैं। हमने आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकने का काम किया है। दुनिया के सामने कैंडल मार्च निकालने वाले इन बेशर्मों के पास हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर जवाब नहीं है। ननकाना साहब में सिख युवक की हत्या हुई, इस पर कोई नहीं बोल रहा है।

सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान पर हुई कार्रवाई पीढ़ी रखेगी याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए को लेकर शांतिपूर्ण ज्ञापन देना सबका हक है, लेकिन हमले और सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान करोगे, तो जो कार्रवाई होगी उसे आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। भारत विरोधी नारे या कश्मीर की आजादी के नारे लगाये, तो ये भी माफ नहीं किया जाएगा। विपक्ष, दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान दिया, जो देश में भारत रत्न के रूप में अमर हो गये। जोगिंदर नाथ मंडल के लिए क्या किया गया, वो गुमनाम रहे, कोई भारतीय उनका नाम तक नहीं जानता, इन लोगों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

सीएए के नाम पर सपा, कांग्रेस, वामपंथी और कुछ एनजीओ गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा है कि ये कानून नागरिकता देने का है, नागरिकता लेने का नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमें मौन नहीं रहना। अपराध के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से साथ देना अपराध होगा। देश के चीरहरण के रूप में विपक्ष के अभियान का हम सभी नागरिकों को विरोध करना होगा। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जनता से सीएए को लेकर फैले भ्रम को दूर किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्षक कानपुर बुंदेलखंड मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, बीना आर्या आदि मौजूद रहे।