yogee yogee – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 22 Oct 2019 18:15:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 विशेषज्ञों से चर्चा और राय लेकर बनाएं संस्कृति नीति : सीएम योगी https://www.shauryatimes.com/news/61995 Tue, 22 Oct 2019 18:15:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61995 नीति में वैदिक काल से लेकर अब तक की संपन्न  सांस्कृतिक विरासत को शामिल करें : आदित्यनाथ

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि संस्कृति बहुत व्यापक शब्द है। वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की गतिविधियां इसमें शामिल हैं। इन सारे काल खंडों में आज जिस क्षेत्र को उत्तर प्रदेश कहते हैं, उसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में इसे रंगमंच और लोक कला तक ही सीमित मत करें। संस्कृति को लेकर जो भी नीति बनाएं उनमें इन सारे सरोकारों को शामिल करें। उन लोगों से चर्चा करें, सलाह लें जो इसके विशेषज्ञ हैं। उनकी राय को अपनी नीति में शामिल करें।

मंगलवार को अपने अवास पर मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश संस्कृति नीति-2019 का प्रस्तुतिकरण देख रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र या किसी राज्य सरकार की संस्कृति नीति हो तो उसका भी अध्यन करें। अपनी नीति में उनकी अच्छी बातों को भी शामिल करें। कुल मिलाकर जिस तरह उप्र प्रदेश सांस्कृतिक रूप से बेहद संपन्न है वैसी ही अपनी संस्कृति नीति भी होनी चाहिए। अगर नीति अच्छी रही तो इस संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन होगा। साथ ही नयी पीढ़ी को भी हम विभिन्न  माध्यमों से इसे बताकर उनको प्रेरित कर सकेंगे।

इसके पहले विभाग ने उप्र संस्कृति नीति-2019 का प्रीलीमिनरी प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया। ऐसी नीति बनाने वाला उप्र पहला राज्य होगा। नीति में सरकार संग, स्वयंसेवी संगठन और उद्यमी मिलकर संस्कृति का संरक्षण करने, बच्चोंं में संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए टैलेंट सर्च प्रतियोगिता, 10 करोड़ रुपये से कल्चरल रिसर्च फंड की स्थापना का प्रस्ताव, काफी टेबिल बुक, वार्षिक पत्रिका प्रकाशन आदि शामिल है। प्रस्तुतिकरण के दौरान विभागीय मंत्री नीलकंठ तिवारी के अलावा विभाग और मुख्यंमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

]]>
Maharastra : कांग्रेस-एनसीपी सरकार में रोज होता था एक नया घोटाला : योगी https://www.shauryatimes.com/news/61441 Sat, 19 Oct 2019 17:33:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61441
  • कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के संबंध डी कंपनी से हैं जो आज उजागर हो रहे हैं
  • जो लोग देश से गद्दारी करते हैं उन लोगों का साथ देने का काम करती है कांग्रेस और एनसीपी
  • महाराष्ट्र और यूपी के संबंधों को गर्वनर रहे राम नाईक जी ने नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया
  • मुम्बई : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के संबंध डी कंपनी से हैं जो आज उजागर हो रहे हैं। इन लोगों ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया है ऐसे में इन लोगों का चेहरा देखना भी महापाप का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी सरकार में हर रोज एक नया घोटाला होता था। जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। सीएम योगी महाराष्ट्र के मलाड पश्चिम और कल्याण पूर्व में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि जो लोग देश के साथ गद्दारी करते हैं उन लोगों का साथ देने का काम कांग्रेस और एनसीपी करती है। ऐसे में अगर आप लोग उसे वोट देंगे तो देश के शहीदों का अपमान होगा।

    सीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र के ‘राम’ (राम नाईक) के साथ कार्य करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के संबंधों को गर्वनर रहे राम नाईक जी ने नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का संबंध त्रेता युग से है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 26 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्वस मनाने जा रही है और मैं चाहता हूं उससे पहले महाराष्ट्र की जनता बीजेपी प्रत्याशियों को जिताकर 24 अक्टूबर को भव्य दीपावली मनाएं। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने तेजी से विकास कार्य किए हैं। 70 सालों में जो काम नहीं हुए थे उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने करके दिखाया। आज महाराष्ट्र के किसानों और नौजवानों के चेहरे पर खुशहाली नजर आ रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को समय से मिल रहा है और महाराष्ट्र आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की नीयत साफ नहीं इसलिए उनकी सरकार में टूजी, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे घोटाले सामने आए।

    सीएम ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को सम्मान मिलता है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हमेशा अपमान किया है। कांग्रेस के लिए देश हित सर्वोपरि नहीं रहा है। 1952 में षडयंत्र के तहत कांग्रेस जब अनुच्छेद 370 को संविधान में जोड़ रही थी, तब बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने इसका विरोध किया था। बाबा साहब का समर्थन जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करके छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सम्मान देने का कार्य किया है। वहीं कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने अनुच्छेद 370 का विरोध करके ये बता कि उनके लिए देश सर्वोपरि नहीं है।

    ]]>
    योगी ने किया तंज, स्मारकों के लिए बुआ का पैसा कम पड़े तो भतीजे को देना चाहिए! https://www.shauryatimes.com/news/31810 Tue, 12 Feb 2019 08:09:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31810
    लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि सीटों के बंटवारे की तरह स्मारकों के पैसे के भुगतान के लिए भी बुआ और भतीजे को शेयर करना चाहिए। यदि बुआ पर पैसा कम पड़ जाए तो भतीजे को पैसा देना चाहिए। वैसे दोनों ने खूब कमाया है। दोनों ने मिलकर प्रदेश को लूटा है। योगी ने कहा कि सपा सरकार ने ही कहा था कि स्मारकों को तोड़कर मैरिज हाल बनवाएंगे। बिजली भी काट दी गई थी लेकिन हमारी सरकार आई तो हमने कहा कि ये स्मारक प्रदेश की जनता के पैसे से बसपा ने बनवाए हैं। इसलिए बिजली फिर जलवाई और उनका संरक्षण किया। बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल मेरे पास आया, स्मारकों के संरक्षण के लिए। मैंने कहा कि मैं तो पहले ही कर चुका हूं। तब बसपाई बोले कि हम तो आपको धन्यवाद देने आए हैं। मैंने कहा कि यह बात आपको पहले बोलनी चाहिए थी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गोमती फ्रंट की लागत कई गुना बढ़ती ही जा रही थी लेकिन 3,465 करोड़ खर्च करके भी इसका काम अधूरा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टेंडर बिना जमीन के 15,200 करोड़ के हो गए थे। मुझे लगा कि दाल में कुछ काला है। हमने 96 फीसदी जमीन अधिग्रहीत करके तकनीकी और फाइनेंशियल बिड एक साथ कराईं तो 11,800 करोड़ में ही अब यह एक्सप्रेस वे बन रहा है। बाकी पैसा कहां जा रहा था? कौन था मिडिल मैन। किसी ने आस्ट्रेलिया तो किसी ने इग्लैंड तो किसी ने भारत में फ्लैट खरीद लिया। बहुत सारी चीजें हैं। सारे तथ्य सामने आने चाहिए। चोरों को चांदनी रात पसंद नहीं कुंभ में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने संपूर्ण विपक्ष की गैरहाजिही में विपक्ष को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चोरों को चांदनी रात पसंद नहीं। 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार, अराजकता के कारण यूपी पीछे था, अब भाजपा सरकार में फिर से उसने कई कल्याणकारी और विकास की योजनाओं में पहला स्थान प्राप्त किया है। विपक्ष को सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश की जनता की खुशहाली अच्छी नहीं लगती। इसलिए विपक्ष तो सदन से भागेगा ही। वह कैसे सामना करेगा? विपक्ष ने अपनी अराजकता और गुंडागर्दी से प्रदेश को लूटा ही नहीं, नोंच डाला। ऐसे लोग हमेशा के लिए सदन से बाहर रहें तो अच्छा रहेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ ने पूरे देश और दुनियां में यूपी की ब्रांडिंग की। उसकी व्यवस्था को पूरी दुनियां के लोग सराह रहे हैं। उसके सारे काम ई-टेंडरिंग से हुए। इसके बावजूद अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। वहां के अफसरों की टीम को प्रोत्साहन के बजाए हतोत्साहित करने की कोशिश में लगे हैं। जिनका अभिनंदन होना चाहिए, उनको कठघरे में खड़ा किया जा रहा है लेकिन ऐसे लोगों का नेतृत्व ही जब दिशाहीन हो तो क्या हो सकता है। जो लोग आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, उनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। इसीलिए वर्ष 2013 के महाकुंभ में बड़ा हादसा हुआ, जबकि इस बार ज्यादा लोगों के आने पर भी कोई तिनका नहीं हिला। कामनवैल्थ के पैसे से इंग्लैंड में फ्लैट खरीदा गया। वर्ष 2003 से मार्च, 2017 तक यानी सपा-बसपा सरकारों में खनन और स्मारकों के नाम पर लूट की गई। दंगों से प्रदेश की जनता को तबाह किया। ऐसे ही लोग हमें कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता है।
    ]]>