Yogi cabinet decision: Now Ghaghra will be known as Saryu – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

योगी कैबिनेट का फैसला : घाघरा नदी का बदला नाम, अब सरयू के नाम से जानी जाएगी
गोरखपुर-देवरिया बीच 26 किमी तक बनेगी फोर लेन की सड़क

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने सूबे में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के साथ ही सोमवार को कई और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया है। कैबिनेट ने घाघरा नदी का नाम बदलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। घाघरा का नाम बदलकर अब सरयू नदी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में आज हुई कैबिनेट की बैठक में राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए घाघरा नदी के नाम को बदल दिया गया है। हालांकि राज्य सरकार इसकी अंतिम संस्तुति के लिए इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को भी भेजेगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही सरकारी अभिलेखों में घाघरा की जगह सरयू का नाम अंकित हो पाएगा।

घाघरा नदी की कुल लंबाई 1080 किमी है। यह दक्षिण तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखर हिमालय में मापचाचुंगो हिमनद से निकलती है। वहां से नेपाल होते हुए भारत में ब्रह्मघाट स्थान पर घाघरा शारदा नदी से मिलती है। इस संगम के बाद भी यह नदी घाघरा के नाम से ही जानी जाती है। भारत में लगभग 970 किमी की यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के छपरा के बीच घाघरा नदी गंगा में मिल जाती है। अयोध्या के आस-पास घाघरा नदी को सरयू के नाम से भी जाना जाता है। इसका वर्णन रामायण में भी आया है। योगी सरकार गोरखपुर और देवरिया के बीच करीब 26 किमी तक चार लेन की सड़क बनायेगी। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने आज की बैठक में अपनी मंजूरी दी। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में करीब 25094.90 लाख रुपये का खर्च आएगा।