Yogi said good wishes on Mauni Amavasya and said that there should be happiness and peace and prosperity in everyone’s life. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

योगी ने मौनी अमावस्या पर दी शुभकामनाएं, कहा सभी के जीवन में सुख-शन्ति, समृद्धि का वास हो
गंगा के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखनऊ। मौनी अमावस्या का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। श्रद्धालु विभिन्न स्थानों में गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने इस पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को कहा कि लोक आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। व्रत एवं दान की महत्ता को प्रकट करता यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त प्राणियों के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र संगम में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे सभी श्रद्धालुओं की सकल मनोकामनाएं पूर्ण हों। धर्मनगरी प्रयागराज में सभी कल्पवासियों की साधना सुगमता से पूर्ण हो। मां गंगा से प्रार्थना है कि उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता प्रदान करें। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर मां गंगा में पुण्य स्नान का लाभ ले रहे सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो ऐसी अनुकम्पा मां गंगा से है। सभी कल्पवासी सतजनों की तपस्या पूर्ण हो व मनवांछित लाभ मिले ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि मौन क्रोध की सर्वोत्त्म चिकित्सा है। समस्त देश व प्रदेश वासियों को लोक आस्था के महापर्व मौनी-अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि माघ माह के कृष्ण पक्ष में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर सब प्रकार की बाधाओं, व्याधियों का निवारण करें तथा प्रत्येक प्रकार की सुख, सम्पत्ति की वृद्धि हो। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया कि पवित्र संगम में देवताओं के निवास के शुभ दिन माघ मास की ‘मौनी अमावस्या’ पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आस्था की डुबकी आपकी समस्त समस्याओं और दुखों को हर ले ये कामना है। वाराणसी के घाटों पर मौनी अमावस्या के अवसर पर पावन गंगा में श्रद्धालु सुबह से डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हिन्दुओं के लिए बड़ा पर्व है और स्नान है। आज के दिन मौन रहकर सभी स्नान करते हैं, मां गंगा जी सबको प्यार और सबको सद्बुद्धि दे। प्रयागराज में भी माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ हुआ है और लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या स्नान के लिए लम्बे घाट बनाए गए हैं।