Yogi said on World Water Day – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

विश्व जल दिवस पर योगी बोले, जल की हर बूंद को संरक्षित करने का लें संकल्प
लखनऊ :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने ‘विश्व जल दिवस’ पर सभी प्रदेशवासियों से जल संरक्षण की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि ‘विश्व जल दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, प्राणि मात्र की रक्षा के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार ‘जल’ की हर बूंद को संरक्षित करने का संकल्प लें क्योंकि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि आज ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘जल शक्ति अभियान’ कैच द रेन: जहां भी, जब भी संभव हो वर्षा जल का संग्रह करें’ शीर्षक के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है। यह अभियान वर्षा के जल के भंडारण को सुनिश्चित करने हेतु जनता को जागरूक और प्रेरित करेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भविष्य में जल संकट ना हो, इसके लिए आइए, विश्व जल दिवस पर प्रण करें कि जल संरक्षण के उपायों को अपनाएंगे तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जल है तो कल है विश्व जल दिवस पर जल बचाने का संकल्प लें। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘जल है, तो कल है।’ समस्त देश व प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की अनंत शुभकामनाएं। जल हमारे लिए जीवन, आस्था और विकास की धारा है, पानी एक तरह से पारस से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है। आओ जल संरक्षण के लिए हम सब मिलकर जागरुकता जन-जन तक फैलाएं।

जल है तो जीवन है। पानी के बिना जिन्दगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 मार्च को हर साल ”विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है। हाल के वर्षों में कई देश पानी की कमी से जूझ रहे हैं। भारत में भी कई जगह भूजल स्तर में गिरावट आई है। प्रदेश के भी कई ब्लॉक इस संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने सभी से पानी की बचत के लिए अपना योगदान देने की अपील की है।