Zebronics ने भारतीय बाजार में अपना नया डॉल्बी एटमॉस साउंडबार किया लॉन्च – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 18 Sep 2020 07:47:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Zebronics ने भारतीय बाजार में अपना नया डॉल्बी एटमॉस साउंडबार किया लॉन्च, जानिए कीमत https://www.shauryatimes.com/news/84325 Fri, 18 Sep 2020 07:47:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84325 Zebronics ने भारतीय बाजार में अपना डॉल्बी एटमॉस साउंडबार लॉन्च कर दिया है। ZEB-Juke Bar 9700 Pro नाम से लॉन्च किए गए इस डिवाइस में यूजर्स को मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे, जिनका सेटअप करना बेहद ही आसान है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय ब्रांड है जिसने डॉल्बी एटमॉस के साथ साउंडबार को लॉन्च किया है। साथ ही यह डिवाइस यूजर्स को शानदार साउंट क्वालिटी प्रदान करेगा।

ZEB-Juke Bar 9700 Pro की कीमत व उपलब्धता

ZEB-Juke Bar 9700 Pro को भारतीय बाजार में 17,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस 21 सितंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ZEB-Juke Bar 9700 Pro के लॉन्च के दौरान कंपनी के निदेशक प्रदीप दोशी ने कहा ‘Zebronics को डॉल्बी एटमॉस ऑडियो वाले साउंडबार को लॉन्च करने वाला पहला भारतीय ब्रांड बनकर रोमांचक अनुभव हो रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा ‘हम ZEB-Juke Bar 9700 Pro डॉल्बी एटमॉस साउंडबार के साथ घर पर बेहतरीन मनोरंजन देने का वादा करते हैं। इसका डिजाइन बेहद ही साधारण सा है, लेकिन इसकी साउंड क्वॉलिटी बेहद दमदार है।’

ZEB-Juke Bar 9700 Pro के फीचर्स

तेज और प्रभावशाली बेस के लिए ZEB-Juke Bar 9700 Pro साउंडबार को 16.51cm के subwoofer ड्राइवर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस साउंडबार की कार्यक्षमता 450W है। इसमें 45Hz से लेकर 20,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी फोन व डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस साउंडबार में यूजर्स को इन्हांस्ड नॉयस कंट्रोल एचडी साउंट के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑडियो क्वालिटी मिलेगी। ZEB-Juke Bar 9700 Pro डॉल्बी एटमॉस साउंडबार में Dolby TrueHD, Dolby Digital Plus और Dolby Surround सपोर्ट मिलेगा। साथ ही में कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी सपोर्ट भी दिया गया है।

]]>