
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘राजपथ पर एक सच्चा संयासी’ बाजार में उपलब्ध हो गयी है। पुस्तक को डा. आदित्य पी त्रिपाठी ने लिखा है और ऑनलाइन एमेजॉन पर पुस्तक की कीमत एक हजार नौ सौ निन्यानबे रुपये रखा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड से गोरखपुर आने, मठ संभालने, सांसद बनने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की जानकारी को पुस्तक में जुटाया गया है। लेखक डा. आदित्य की पुस्तक सामग्री जुटाने में मदद करने वाले अनिल के.तिवारी ने बताया कि पुस्तक में कुल 285 पेज है। पुस्तक लेखन के लिये कई साहित्य से मदद ली गयी।
उन्होंने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में ग्रंथों से नाथ सम्प्रदाय के इतिहास को जुटाया गया। योगी जी के सांसद रहते हुये महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी की गयी। इसके बाद मुख्यमंत्री बनने और उसके बाद के इतिहास को पुस्तक में रखा गया है।
पुस्तक के प्रचार के बारे में उन्होंने बताया कि पुस्तक को अनामिका प्रकाशन ने छापा है। शुक्रवार को पुस्तक का विमोचन के बाद बाजार में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित पुस्तक को पढ़ने में लोगों की रुचि है और पुस्तक की एडवांस बुकिंग हो रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal