लखनऊ, 01 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बस में आग लगने हुई 26 यात्रियों की मौत को लेकर शोक प्रकट किया है। उन्होंने घटना को दुभाग्यपूर्ण, दु:खद और हृदय विदारक बताया है।
अपने ट्विटर पर शोक संदेश के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। सीएम ने कहा, ”मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” बता दें कि महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक यात्रि बस भीषण आग की चपेट में आ गई। इस घटना में तीन बच्चों सहित 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यवतमाल से पुणे जा रही बस में कुल 33 लोग सवार थे। घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह करीब 1:30 बजे घटित हुई।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal