बता दें कि धार्मिक शास्त्रों में जितनी भी बातों का जिक्र किया गया है, उन सबका कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है और इसके पीछे कोई न कोई कारण भी अवश्य होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम महिलाओं की बाईं आंख फड़कना और शास्त्रों में लिखी इन बातों के पीछे का तथ्य जानेंगे।
क्यों फड़कती है आंख
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक यदि किसी महिला व लड़की की बाईं आंख फड़कती है, तो इसको एक शुभ संकेत माना जाता है। वहीं कई देशों में इसको अपशगुन माना जाता है। बताया जाता है कि आंख की ऊपरी पलक के फड़कने का मतलब है कि आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।
वहीं पलक का निचला हिस्सा फड़कना कष्टों की ओर संकेत देता है। आंख का कोना फड़कने का मतलब है कि आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। निचली पलक फड़कने का अर्थ है कि आप रोने वाले हैं और आंख का कोना फड़कना सकारात्मक संकेत माना जाता है। इसका यह भी अर्थ होता है कि आपका भाग्य अच्छा रहेगा।
महिलाओं की बाईं आंख फड़कना
शास्त्र के मुताबिक महिलाओं व लड़कियों की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है और इसको शुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। महिलाओं की बाईं आंख के फड़कने को सुख और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि आप किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं, या फिर आपको कोई उपहार या नया सामान मिल सकता है। वहीं बाईं आंख फड़कना मेहमान के आने का भी संकेत देता है।
इसके अलावा बाईं आंख फड़कना वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने का भी संकेत देती है। अगर आप पिछली बातों या अतीत के बारे में अधिक सोच-विचार करती हैं, तो बाईं आंख का फड़कना एन नई शुरूआत का भी संकेत हो सकता है।
बाईं आंख फड़कने का संकेत
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपकी बाईं आंख का फड़कने का यह भी संकेत हो सकता है कि आप दूसरों की परवाह करना बंद कर दें। आप यह सोचना बंद कर दें कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। सिर्फ अपनी चीजों और अपनी राय पर ध्यान दें।
कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल और दिमाग की सुनें। बाईं आंख फड़कने का अर्थ यह भी हो सकता है कि आपको अपनी चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यह धन लाभ की ओर भी संकेत देता है। वहीं पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है और बाईं आंख फड़कना आने वाली समस्याओं की ओर संकेत करता है।
वैज्ञानिक कारण
यदि आंख फड़कने के वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।
वैज्ञानिक कारणों में जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो ड्राई आई की समस्या हो जाती है। जिसके कारण आंख फड़कती है। बता दें कि चश्मे या फिर कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आंख फड़कने की समस्या ज्यादा हो सकती है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal