आज के समय की बात करें तो भारत धर्म निरपेक्ष देश है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले किस धर्म के लोग रहते थे.
भारत का इतिहास सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता का गहरा अध्ययन करें तो सदियों से यहां कई धर्मों का विकास हुआ. अलग-अलग धार्मिक परंपराओं ने भारतीय समाज को आकार दिया. यह चर्चा का विषय है कि भारत में सबसे पुराना धर्म कौन सा है और यहां सबसे पहले किस धर्म के लोग रहते थे. भारत में धार्मिक परंपराओं का उदय कैसे हुआ. इतिहास में मिले प्रमाणों के आधार पर हिंदू धर्म सबसे पुराना और व्यापक धर्म है. इसे दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक भी माना जाता है, जिसे सनातन भी कहा जाता है. सनातन धर्म अर्थ है शाश्वत पथ. हिंदू धर्म का विकास वेदों, उपनिषदों और प्राचीन ग्रंथों से हुआ है जिनका अस्तित्व हजारों वर्षों पुराना है.
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal