म्यांमार में मानवाधिकार के मुद्दे पर दिलीप सैकिया ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष मजबूती से रखा

गुवाहाटी : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं दरंग-उदालगुड़ी से सांसद दिलीप सैकिया ने “म्यांमार में मानवाधिकार की स्थिति” विषय पर आयोजित महासभा में भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

 

भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सैकिया ने म्यांमार में मानवाधिकार की स्थिति को लेकर भारत सरकार की नीति और दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण के प्रति भारत की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दुनिया के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष रेखांकित किया।

 

राज्य भाजपा मुख्यालय ‘अटल बिहारी वाजपेयी भवन’ से जारी वक्तव्य में भाजपा प्रवक्ता जयंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भारत के प्रतिनिधि के रूप में विश्व मंच पर भारत की मानवीय सोच और मानवाधिकार संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

 

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर दुश्मन देशों की जमीन से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने संयुक्त राष्ट्र में अपने साहसिक और गरिमामय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारत माता का मान बढ़ा

या है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com