एसआईआर फेज दो: चुनाव आयोग 50 करोड़ 25 लाख ईएफ फॉर्म बांटे, करीब 6 करोड़ हुए डिजिटाइज

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज दो की प्रगति रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार तक पूरे देश में 50 करोड़ 25 लाख 13 हजार 94 इलेक्ट्रोर विशिष्ट नामांकन प्रपत्र (ईएफ) फॉर्म लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जिनमें से 5 करोड़ 99 लाख 84 हजार 32 फॉर्म कम्प्यूटर में दर्ज भी किए जा चुके हैं। आयोग के मुताबिक इस काम के लिए 5 लाख 33 हजार 93 बूथ लेवल अधिकारी और 10 लाख 41 हजार 291 बूथ लेवल एजेंट तैनात हैं, जो घर–घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच कर रहे हैं।

 

राज्यवारस्थिति-

 

अंडमान–निकोबार

 

मतदाता: 3 लाख 10 हजार 404

 

वितरित ईएफ: 3 लाख 10 हजार 331

 

डिजिटाइज ईएफ: 33 हजार 306

 

छत्तीसगढ़

 

मतदाता: 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737

 

वितरित ईएफ: 2 करोड़ 8 लाख 45 हजार 398 को

 

डिजिटाइज ईएफ: 21 लाख 38 हजार 502

 

गोवा

 

मतदाता: 11 लाख 85 हजार 34

 

वितरित ईएफ: 11 लाख 85 हजार 13

 

डिजिटाइज ईएफ: 4 लाख 93 हजार 577

 

गुजरात

 

मतदाता: 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436

 

वितरित ईएफ: 5 करोड़ 5 लाख 96 हजार 10

 

डिजिटाइज ईएफ: 77 लाख 47 हजार 996

 

केरल

 

मतदाता: 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855

 

वितरित ईएफ: 2 करोड़ 67 लाख 78 हजार 609

 

डिजिटाइज ईएफ: 2 लाख 89 हजार 795

 

लक्षद्वीप

 

मतदाता: 57 हजार 813

 

वितरित ईएफ: 57 हजार 812

 

डिजिटाइज ईएफ: 13 हजार 359

 

मध्य प्रदेश

 

मतदाता: 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143

 

वितरित ईएफ: 5 करोड़ 72 लाख 29 हजार 774

 

डिजिटाइज ईएफ: 87 लाख 15 हजार 631

 

पुदुचेरी

 

मतदाता: 10 लाख 21 हजार 578

 

वितरित ईएफ: 9 लाख 65 हजार 178

 

डिजिटाइज ईएफ: 2 लाख 26 हजार 500

 

राजस्थान

 

मतदाता: 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215

 

वितरित ईएफ: 5 करोड़ 41 लाख 351

 

डिजिटाइज ईएफ: 1 करोड़ 84 लाख 97 हजार 15

 

तमिलनाडु

 

मतदाता: 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587

 

वितरित ईएफ: 6 करोड़ 7 लाख 41 हजार 484

 

डिजिटाइज ईएफ: 83 लाख 45 हजार 574

 

उत्तर प्रदेश

 

मतदाता: 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92

 

वितरित ईएफ: 15 करोड़ 33 लाख 39 हजार 459

 

डिजिटाइज ईएफ: 33 लाख 85 हजार 66

 

पश्चिम बंगाल

 

मतदाता: 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529

 

वितरित ईएफ: 7 करोड़ 63 लाख 63 हजार 675

 

डिजिटाइज ईएफ: 1 करोड़ 97 हजार 711

 

उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में लाखों बूथ स्तर अधिकारियों और एजेंटों की तैनाती के साथ अब तक बड़े पैमाने पर मतदाता सत्यापन का काम पूरा किया जा चुका है। आकलन 27 अक्टूबर तक उपलब्ध मतदाता सूची के आंकड़ों पर आधारित है। आयोग ने बताया कि राजस्थान के 193-अंता विधानसभा क्षेत्र को उपचुनाव के कारण इस चरण में शामिल नहीं किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com