राजनीतिक बदले की भावना से गांधी परिवार को बनाया जा रहा निशाना: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु : नेशनल हेराल्ड मामले केन्द्र सरकार की कार्रवाई पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सवाल उठाते हुए

 

गंभीर आरोप लगाया है कि इस मामले में राजनीतिक प्रतिशोध के चलते कार्रवाई की जा रही है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा अभियान “यातना की पराकाष्ठा” है।

 

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि नेशनल हेराल्ड सोनिया गांधी या राहुल गांधी की निजी संपत्ति नहीं है। वे केवल इसलिए शेयरधारक हैं, क्योंकि वे कांग्रेस अध्यक्ष हैं। हम मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई बोर्डों के अध्यक्ष के रूप में काम करते हैं। जो अध्यक्ष रह चुके हैं, उनके पास शेयर होना सामान्य बात है। फिर जब वे पद छोड़ते हैं, तो उनका तबादला कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दशकों से यह परंपरा रही है कि कांग्रेस नेता ही नेशनल हेराल्ड के अध्यक्ष होते हैं।

 

शिवकुमार ने याद दिलाया कि पार्टी ने अपने दस्तावेजों में पहले ही कहा है कि यंग इंडिया और नेशनल हेराल्ड दोनों ही पार्टी की संपत्ति हैं, निजी संपत्ति नहीं। जांच एजेंसियों के ज़रिए गांधी परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिवकुमार ने कहा कि अगर राहुल गांधी को जेल भी डाल दिया जाए, तो कोई बात नहीं। बदले की ऐसी राजनीति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। राजनीति सीधी होनी चाहिए।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com