लखनऊ : भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को आयोजित जिला अधिवेशन में नई कार्यकारिणी घोषित की गयी। चुनाव अधिकारी जगदीश बाजपेयी ने नये महानगर अध्यक्ष के पद के लिए हरिशरण मिश्रा का नाम घोषित किया है। इसके साथ ही कई वर्षों से महानगर अध्यक्ष रहे दिवाकर सिंह सिकरवार को विशेष आमंत्रित सदस्य बना दिया गया। भारतीय मजदूर संघ में मध्य संभाग ने लखनऊ महानगर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संरक्षक के रुप में जयनारायण तिवारी और महानगर अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा को बनाया गया। आगे की घोषणा करते हुए मनीष कुमार शर्मा, संदीप कुमार मिश्रा, विनीता कुसुम मिश्रा, रूपेन्द्र पाण्डेय को उपाध्यक्ष और महेन्द्र कुमार दीक्षित को पुनः महानगर मंत्री बनाया है।
महागनर की टीम में संयुक्त मंत्री हरेन्द्र सिंह भदौरिया, सतीश कुमार यादव, मो. इलियास, मिथिलेश कुमार बनाये गये। कोषाध्यक्ष समयदीन सैनी को बनाया गया। वहीं महानगर कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन दास, राजेश कुमार सिन्हा, विकास यादव, विकास कुमार गौड़ और आमंत्रित सदस्य गणेश शंकर शुक्ला, दिवाकर सिंह सिकरवार, सुशील सक्सेना और वीके सिंह को तय किया गया। इसके पहले जिला अधिवेशन में दीप प्रज्जवलन कर शुरुआत हुई। विभाग प्रमुख जयनारायण तिवारी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि ठेका प्रथा निश्चित तौर से मजदूरों के शोषण के लिए बनी है। ऐसी स्थिति में अगर ठेका प्रणाली का विरोध न किया गया तो मजदूर उद्योगपतियों एवं ठेकेदारों के गुलाम बनकर रह जाऐगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कर्मचारी दबाव में काम कर रहा है। सरकारी सेवा में कर्मचारियों की संख्या निरन्तर घट रही है। प्रति वर्ष भारत में 90 लाख से एक करोड़ बच्चें बेरोजगार हो रहे हैं। इस बेरोजगारी के परिणाम निश्चित तौर से झेलना पड़ेगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal