जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा के द्वितीय चरण में CMS के 6 छात्रों ने अर्जित किये 99 परसेन्टाइटल से अधिक अंक

लखनऊ, 25 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा के द्वितीय चरण में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के छः छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है, जिनमें अतुल पाण्डेय (99.54 परसेन्टाइल), हर्ष जोशी (99.50 परसेन्टाइल), यश प्रताप सिंह (99.39 परसेन्टाइल), प्रणव मिश्रा (99.20 परसेन्टाइल), सैय्यद मुस्तफा (99.19 परसेन्टाइल) एवं जूही बाजपेयी (99.18 परसेन्टाइल) शामिल हैं। कुल मिलाकर, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा के द्वितीय चरण में सी.एम.एस. के 73 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत ही पूरे विश्व में सी.एम.एस. की एक अलग पहचान बनी है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों की प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है जिससे उनमें विभिन्न विषयों के ज्ञान के साथ साथ आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com