
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41,157 नए मरीज सामने आए हैं, जो शनिवार की तुलना में ज्यादा हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 518 मौतें हुई हैं। कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा शनिवार से कम है। शनिवार को 560 मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं शनिवार को 38,079 नए मामले सामने आए सामने आए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामले अब 4,22,660 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97।31 फीसदी से ज्यादा पर पहुंच गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 42,000 कोरोना मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
देश में अभी कुल सक्रिय मामले 4,22,660 हैं। तो वहीं अब तक कुल 3,02,69,796 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। और डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं अब तक कुल 4,13,609 लोगों की इस खतरनाक वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण में भी तेजी है। अभी तक कुल 40,49,31,715 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal