मई में ईपीएफओ से जुड़े पांच लाख 72 हजार से अधिक अंशधारक

मई में ईपीएफओ से जुड़े पांच लाख 72 हजार से अधिक अंशधारक

नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से मई 2021 में पांच लाख 72 हजार से अधिक अंशधारक जुड़े हैं। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मई 2021 में ईपीएफओ से कुल पांच लाख 72 हजार 634 अंशधारक जुड़े हैं। इनमें से चार लाख 42 हजार 408 पुरुष और एक लाख 48 हजार 211 महिलाएं हैं। आंकड़ों के अनुसार इनमें से 10 अंशधारक किन्नर है और पांच के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से मई 2021 तक ईपीएफओ से चार करोड़ 33 लाख पांच हजार 238 अंशधारक जोड़े गए हैं ।

मंत्रालय ने बताया है कि आलोच्य माह में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में आठ लाख 71 हजार 718 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से सात लाख तीन हजार 283 पुरुष और एक लाख 68 हजार 385 से महिलाएं हैं। शेष 50 कर्मचारी अन्य श्रेणी में है। सितंबर 2017 से मई 2021 तक पांच करोड़ 18 लाख 86 हजार 827 कर्मचारी ईएसआईसी में शामिल हुए हैं।

आंकड़ों में बताया गया है की मई 2021 में राष्ट्रीय पेंशन योजना में कुल 50 हजार 566 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से केंद्र सरकार के 6312, राज्य सरकारों के 21784 और निजी क्षेत्र के 12470 कर्मचारी शामिल है।
सितंबर 2017 से मई 2021 तक राष्ट्रीय पेंशन योजना में 26 लाख 96 हजार 247 कर्मचारी शामिल हुए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com