
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।
अविन लेखरा ने जीता गोल्ड
टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वॉलिफाइ किया था और कुल 621.7 अंक हासिल किए थे। अवनि ने फाइनल में अपने खेल में काफी सुधार किया। उन्होंने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे और चौथे प्रयास में उन्होंने 104.9, 104.8 अंक हासिल किया। और क्वॉलिफिकेशन के आखिरी प्रयास में 104.1 अंक जुटाए थे।
भारत के योगेश कथूरिया ने तोक्यो पैरालिंपिक में पुरुष डिस्कस थ्रो (F56) में सिल्वर मेडल जीता है। सोमवार को उन्होंने अपना बेस्ट थ्रो 44.38 मीटर का थ्रो किया। कथूरिया ब्राजील के वर्ल्ड रेकॉर्डधारी बेतिस्ता डोस सैंतोस क्लॉडिने ने 45.59 मीटर का थ्रो किया था।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal