खजांची का पांचवा जन्मदिन सपा मुखिया के लिए महत्वपूर्ण

कानपुर देहात। नोटबन्दी के लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाने के लिए सोमवार को सपा मुखिया ने उसके परिवार को लखनऊ बुला लिया था। मंगलवार को हर वर्ष की भांति अखिलेश यादव खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाएंगे। इस बार का जन्मदिन राजनीतिक गलियारों में कुछ अलग भूमिका निभा सकता है।

नोटबन्दी के दौरान पांच वर्ष पहले लाइन में लगी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने खजांची रखा था। इन पांच वर्षों में अखिलेश ने खजांची के परिवार की मदद की है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश खजांची को अपनी राजनीतिक मुद्दों में भी इसका जिक्र करते रहते हैं। बीते दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा कानपुर से निकाली गई यात्रा की शुरुआत भी खजांची ने ही कि थी। हर वर्ष की तरह इस बार भी अखिलेश यादव खजांची का जन्मदिन लखनऊ में मनायेंगे। जिसको लेकर सोमवार को ही खजांची उसके परिवार के साथ लखनऊ पहुंच गया है।

राजनीतिक समीकरण को बदलने के लिए तैयारी

इस बार खजांची का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के लिए अहम है। 2022 के चुनाव नजदीक हैं और बीते पांच वर्षों से जिस खजांची को नोटबन्दी का एजेंडा बनाकर आगे बढ़ रहे अखिलेश यादव के लिए यह जन्मदिन एक ग्रीन कार्ड साबित हो सकता है, ऐसा सपा मुखिया सोच रहे हैं। फिलहाल आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का यह फैक्टर कितना कारगर होगा, यह देखने की बात होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com