सदन का दूसरा दिन

लखनऊ। विधानसभा सदन का आज दूसरा दिन था। शपथ ग्रहण के पहले दिन लगभग 60 विधायक शपथ ग्रहण हेतु शेष रह गए थे जिसमें एक दो विधायक कारागार में बंद होने के कारण तथा कई अन्य कारणों से विधान सभा नहीं आ सके थे। आज भी शपथ ग्रहण के दौरान तब स्थिति असहज हो गई कि जब जनपद शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा से भाजपा की विधायक सलोना कुशवाहा शपथ नहीं पढ़ सकीं तब प्रोटेम स्पीकर को आगे-आगे शपथ पढ़नी पड़ी। वही रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की तथा गोरखपुर से विधायक विपिन सिंह शपथ लेते समय एक शब्द बोलना भूल गए जिस कारण उन्हें पुनः शपथ लेनी पड़ी। वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा से विधायक नील रतन सिंह को अस्वस्थता के कारण व्हील चेयर पर ही शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद सदन की कार्यवाही एक बजकर चालीस मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com