जालौन के अधिकारियों से ज्यादा स्मार्ट निकले औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी

  • निरीक्षण से चंद मिनट पहले ही बदल दिया अधिकारियों द्वारा निर्धारित गांव
  • मंत्री नन्दी के औचक निरीक्षण में दो अधिकारियों समेत पांच कर्मचारियों पर गिरी गाज
  • मंत्री नन्दी ने पंचायत सचिव, सफाई कर्मी, पंचायत मित्र को किया निलम्बित, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीपीआरओ को दी चेतावनी
  • औचक निरीक्षण के लिए निर्धारित गांव बदल कर मंत्री नन्दी ने अधिकारियों की योजना की फेल
  • मिसिल बंद में कमियां पाए जाने पर तहसीलदार सदर को लगाई फटकार
  • औचक निरीक्षण में मंत्री नन्दी ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जालौन। लोगों की सोच से परे हमेशा कुछ अलग करने के लिए चर्चित रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने प्रभारी झांसी मंडल के जालौन जनपद में भ्रमण व निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसा किया कि निरीक्षण की तैयारी करने वाले अधिकारियों की पूरी योजना ही फेल हो गई। निरीक्षण के अंतिम समय में अधिकारियों द्वारा निर्धारित किए गए गांव में निरीक्षण निरस्त कर दूसरे गांव में निरीक्षण कर, कमियां और लापरवाही मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिससे जालौन जनपद के अधिकारियों में जबर्दस्त खलबली मची रही।

विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के बाद निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा उरई के ही एक गांव को निर्धारित किया गया था। जहां अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम लगा कर चकाचक व्यवस्था कर दी गई थी। लेकिन निरीक्षण से कुछ मिनट पहले मंत्री नन्दी अचानक निर्धारित गांव में निरीक्षण निरस्त कर गिरथान ग्राम पंचायत पहुंच गए, जहां उन्होंने औचक निरीक्षण कर पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कान्हा गौषाला, गेहूं क्रय केंद्र के साथ ही एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गांव में बना सामुदायिक शौचालय ठीक पाया गया। वहीं गांव की सड़कें खराब व सफाई व्यवस्था काफी खराब मिली। मंत्री नन्दी ने ग्राम पंचायत में बनने जन सुविधा केंद्र के संचालन को परखा। ग्राम सहायिका दीक्षा यादव से जिम्मेदारियों के बारे में पूछताछ की, जो जारी किए गए प्रमाण पत्र को कम्प्यूटर पर नहीं दिखा पाईं। क्योंकि उन्हें कम्प्यूटर चलाने की पूरी जानकारी ही नहीं थी। कम्प्यूटर संचालन का ज्ञान अपूर्ण पाया गया। यही नहीं सफाई कर्मियों कई उपस्थिति में भी मंत्री नन्दी में बड़ी लापरवाही पकड़ी। कई तिथियों में उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर ही नहीं थे।

ग्रामवासियों से पूछने पर भी सफाई कर्मचारी मनीष के गांव आने की तस्दीक की गई। लेकिन सफाई कर्मी मिथलेषी और अनन्तराम गुप्ता पंचायत मित्र के उपस्थित रहने की तस्दीक नहीं हुई। पंचायत सचिव के पास पंचायत के अभिलेख-पुराने अभिलेख नहीं पाए गए। पूछने प रवह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जिस पर मंत्री नन्दी ने पंचायत सचिव मोहित, सफाई कर्मी मिथलेषी को तत्काल निलम्बित करने के निर्देष दिए। साथ ही अनन्तराम गुप्ता पंचायत मित्र को भी निलम्बित करने के निर्देष दिए। साथ ही एडीओ पंचायत बलबीर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा डीपीआरओ को चेतावनी के निर्देष दिए।
मंत्री नन्दी ने कान्हा गौषाला सरसों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अभिलेख दुरूस्त करने की हिदायत दी। तहसीलदार सदर द्वारा अवलोकित कराई गई मिसिल बंद में कमियां पाए जाने पर तहसीलदार को फटकार लगाई। पाया गया कि 50 फाइलें 45 दिन से अधिक समय से लम्बित हैं।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की षिकायत तथ्यपरक पाए जाने पर चौकी इंचार्ज ईटो योगेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से ईटो से हटाने के निर्देष दिए। निरीक्षण व पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अंत में मंत्री नन्दी ने गरोली गांव में अनुसूचित जाति के विनोद कुमार अहिरवार के घर जाकर राज्य मंत्री लोक निर्माण कुंवर बृजेष सिंह व स्थानीय विधायकों के साथ भोजन किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com