देश विदेश के इतिहास में 21 जुलाई का महत्व :

भारत और दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1883: कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।

1884: लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888: ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904: 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

1920: श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ।

1940: सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1947: भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1947: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।

1962: भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ था।

1963: काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

1988: भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

2007: वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007: हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज’ जारी की गई।

2007: प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008: नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

2013: बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

21 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1816 : अंग्रेजी समाचार एजेंसी राइटर के संस्थापक जूलियस राइटर का जन्म 1816 को हुआ था।

1911 : ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म 1911 को हुआ था।

1922 : ब्रिटिश अभिनेत्री मॉली सगडेन का जन्म 1922 को हुआ था।

1930 : मशहूर फ़िल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म 1930 को हुआ था।

1947 : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म 1947 को हुआ था। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

1951 : अमेरिकी हास्य अभिनेता रॉबिन विलियम्स का जन्म 1951 को हुआ था।

1951 : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चंदू बोर्डे का जन्म 1951 को हुआ था।

1951 : दक्षिण अफ्रिकी क्रिकेट खिलाड़ी बैरी रिचर्ड्स का जन्म 21 जुलाई 1951 को हुआ था।

1951 : कैट स्टीवेंस के नाम से प्रसिद्ध युसुफ इस्लाम, गीतकार, गायक का जन्म 21 जुलाई 1951 को हुआ था।

21 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1822 : फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन 1822 ईसवी को हुआ।

1906 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी का निधन 21 जुलाई 1906 को हुआ था।

1920 : श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन 21 जुलाई 1920 को हुआ था।

1972 : भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन 21 जुलाई 1972 को हुआ था।

2001 : प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन 21 जुलाई 2001 को हुआ था।

2009 : भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन 2009 में हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com