तिरंगे से मिला रोजगार, आजादी के अमृत महोत्सव में बटेंगे नौ लाख तिरंगे

  • बरेली मंडल में स्वयं सहायता समूह जेलों में तैयार कर रहे हैं तिरंगा
  • कमिश्नर के आदेश पर सभी विभागों में बांटा जाएगा
  • बरेली में 100 स्वयं सहायता समूह को मिली तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी

4 अगस्त, बरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व चलाए जा रहे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ प्रदेश में महाभियान बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोर शोर से जुटे हुए हैं। इसके एक हिस्से के तौर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी प्रदेश में तैयारियां पूरी होने के कगार पर है। इस कड़ी में बरेली में नौ लाख तिरंगों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान एक तरफ जहां लोगों में देशभक्ति जज्बा और जुनून का संचार कर रहा है। वहीं लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। बरेली मंडल के स्वयं सहायता समूह और जेलों में बंद कैदी, बंदी आजादी के अमृत महोत्सव के लिए तिरंगे तैयार कर रहे हैं।

बरेली मंडल कमिश्नर जे सेल्वा कुमारी के निर्देश पर बिथरी ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह ने अब तक करीब डेढ़ लाख तिरंगे तैयार कर लिए हैं। स्वयं सहायता समूह में जुटी महिलाएं तेजी तिरंगों को बनाने की तैयारी में लगी हैं। तैयार तिरंगों को सभी विभागों में बांटा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर घर और हर हाथ में तिरंगा लहराने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई है। इस पहल से एक और आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना से सभी लोग ओत प्रोत हो रहे हैं। वहीं स्वयं सहायता समूह समेत सभी लोगों को तिरंगा तैयार करने के लिए रोजगार भी मिला है। बरेली जिले के 100 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह तिरंगा तैयार कर रहे हैं।

13 अगस्त से चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
कमिश्नर ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का अभियान चलेगा। इसको लेकर स्वयं सहायता समूह तिरंगा तैयार कर रहे हैं। नौ लाख तिरंगा सभी विभागों में बांटे जाएंगे। इसके अलावा स्वयंसेवी संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के जरिए इन्हें हर घर में लगाया जाएगा।

सरकारी गैर सरकारी संस्थानों को दिए आदेश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सरकारी और अर्ध सरकारी संगठनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी संगठनों और संस्थानों ने अपने यहां निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जगहों पर तिरंगा लगाया जाएगा।

महिलाओं को मिल रहा 600 से 700 रुपये प्रतिदिन
कमिश्नर ने बताया कि तिरंगा तैयार करने के लिए जिले में सबसे ज्यादा स्वयं सहायता समूह लगे हैं। खासकर इन समूहों में महिलाओं को इससे काम मिला है। एक महिला तिरंगा तैयार कर प्रतिदिन 600 से 700 रुपए कमा रही है। इससे उन्हें रोजगार भी मिला है।

25 रुपये में जान से प्यारा तिरंगा देगा डाक विभाग
बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत चारों जिलों में तिरंगा के लिए डाक विभाग आगे आया है। उप डाकघरों में भी तिरंगा बेचने की व्यवस्था की गई है। 25 रुपये में तैयार तिरंगा दिया जाएगा। प्राणों से प्यारे तिरंगे को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर तैयार किया गया है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव देहात के उप डाकघरों में भी काउंटर खोले गए हैं। जिनके जरिए 25 रुपये में तिरंगा मुहैया कराया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com