देश विदेश के इतिहास में 7 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 7 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं

1606 : शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।

1668 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक न्यूटन ने 1668 में ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया था ।

1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई थी।

1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया था।

1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ था।

1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण हुआ था।

1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई थी।

1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली थी।

1972 : युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया था।

1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने थे।

1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया था।

1994 : इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा 1994 में शुरु हुई थी।

1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी।

2005 : इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 2005 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

7 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1304 : ईसवी को इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म 1304 में हुआ।

1871 : प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 1871 को हुआ था।

1904 : भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म 1904 को हुआ था।

1925 : प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म 1925 को हुआ था।

1935 : 7 अगस्त 1935 को नई दिल्ली में जन्मे राजमोहन गांधी एक जीवनीकार और महात्मा गांधी के पौत्र हैं। उनके नाना सी. राजगोपालाचारी (राजाजी) स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। राजमोहन के पिता देवास गांधी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के प्रबन्ध सम्पादक थे।

1955 : सुरेश वाडेकर जो एक ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक हैं , का जन्मदिन है।

1975 : दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म 1975 को हुआ था।

7 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1938 : रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की का निधन 1938 में हुआ।

1941 : भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन 1941 को हुआ था।

1976 : चौथी लोकसभा के सदस्य पी. सी. अदिचन का निधन 1976 को हुआ था।

2009 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन 2009 को हुआ था।

2018 : तमिलनाडु राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि का 2018 को निधन हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com