लखनऊ। भोजपुरी फिल्म ‘रघ-ुवंश‘ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू हुई है। फिल्म का मुर्हुत शॉट लिया। फिल्म का निर्माण टी. वी. दूबे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर तपोवर्धन दूबे हैं। निर्देशन की बागडोर सचिन यादव के हाथ में है।
फिल्म निर्देशक सचिन यादव ने बातचीत में बताया कि यह फिल्म लव स्टोरी है, जिसमें रोमांस व एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म के पटकथा लेखक मनोज पाण्डेय हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मंजोशी है। संगीत साजन मिश्रा का है। गीत शेखर मधुर लिखे हैं। कैमरामैन विजय आर पाण्डेय हैं। कोरियोग्राफी विवेक थापा की है।
निर्माता तपोवर्धन दूबे ने कहा कि ‘रघु-वंश‘ को लेकर हमारी पूरी टीम बहुत एक्साइटेड है। बेहद एंटरटेनिंग फ़िल्म बनने जा रही है, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्मित की जाएगी। हमारा यह प्रयास भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फ़िल्म देना है और दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करना है।
फिल्म में संग्राम सिंह पटेल, राज दूबे, शालू सिंह, बृजेश त्रिपाठी, पप्पू यादव, रजनीश पाठक, परी सिंघानिया, इंद्रसेन यादव, सुभाष यादव, प्रियंका चौधरी, देपेंद्र मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा लोकल कलाकार भी नजर आएंगे ।
 Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal
				 
		
		 
						
					 
						
					