राष्ट्रीय डाक्टर डे के मौके पर कई डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित

लखनऊ: समाजिक संगठन विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर डे के मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम आर अंसारी जी द्वारा जानेमाने डॉक्टर्स को उनके हॉस्पिटल जाकर सर्टिफिकेट ओर मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम आर अंसारी जी ने बताया कि यह दिन सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जश्न का दिन होता है। हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। हम लोग हमेशा किसी खास मौके पर अगर आप अपने दोस्त, सहकर्मी रिश्तेदार या किसी करीबी को शुभकामनाएं देते हुए हैं तो आज हमारे देश के चिकित्सक भाइयों का दिन है तो क्यों ना सम्मानित किया जाय। किसी ने सच ही कहा हैं कि जीवन जीना एक कला है।

1.कई बार मौत के करीब से
आपको वापस लाने वाला डॉक्टर
उसकी सही कीमत बता जाता है।
2. जब आंसू होते हैं, तो आप एक कंधे होते हैं.
जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं.
जब कोई त्रासदी होती है, तो आप उम्मीद करते हैं.
3. संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है,
जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है,
जैसे वो ईश्वर से दुआ कर रहा है।
4. मेरे जीवन में माता-पिता के बाद
अगर उनकी देखभाल किसी ने की है,
तो वह डॉक्टर ही है।
5. मैं चाहता हूं कि आपके दिन भी उतने ही स्वस्थ और अद्भुत हों
जितने आप अपने रोगियों के लिए करते है।
6. एक डॉक्टर ऐसा इंसान होता है।
जो रोते हुए व्यक्ति को हंसाते हुए भेजता है।
7. आपके काम पर हमें बहुत गर्व है।
परिवार में एक डॉक्टर का होना सम्मान की बात है।

मैं विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन की तरफ आपको राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इस मौके पर सम्मानित किए गए डॉक्टर्स में उत्तर प्रदेश सचिवालय की डाक्टर श्रीमती प्रीति सिंघल,छत्तीसगढ़ से श्रीमती डाक्टर वंदना पोपटानी, किलकारी हॉस्पिटल के एमडी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजनी मिश्रा, हाइवे हॉस्पिटल के डाक्टर एन के वर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुप्रिया मिश्रा, ग्रीन हॉस्पिटल के एमडी डॉ एम सकील अहमद एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रूबी के अलावा भी कई डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com