प्रधानमंत्री ने 9-10 वर्षों में देश के अंदर नई खेल संस्कृति को जन्म दिया: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या, 29 नवम्बर: अयोध्या में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एनटीपीसी सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9-10 वर्षों में देश के अंदर नई खेल संस्कृति को जन्म दिया है। इसके परिणाम ओलंपिक और एशियाई गेम्स में हम सब को देखने को मिले। पहली बार एशियन गेम्स में भारत ने पदकों का शतक लगाया है। भारत को एशियाई खेलों में 107 पदक और पैरा एशियन गेम्स में 111 पदक प्राप्त हुए हैं।

यह सब कुछ प्रधानमंत्री के विजन और दृढ़ संकल्प के कारण ही संभव हो पाया है। यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि प्रभु राम की पावन धरा अयोध्या में भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ है। भारत के प्राचीन धरोहर तीरंदाजी को अन्य खेलों की तुलना में आगे बढ़ाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। हमें जानकर प्रसन्नता है कि भारत में तीरंदाजी में तीन वर्ष से विकास हुआ है। तीरंदाजी खिलाड़ियों ने 185 अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त किए हैं। इनमें से 85 स्वर्ण पदक हैं।

तीरंदाजी खेल में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर आ गया है। यह भारत के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है। भारत में तीरंदाजी के पांच हाई परफार्मेंस वाईएक्सीलस सेंटर की स्थापना भी प्रस्तावित की गई है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी संवर्ग पर तैनाती दी जा रही है। भारत में खेलों में पदक का 25 प्रतिशत योगदान अकेले उत्तर प्रदेश से है। देश के ग्रामीण व शहरी इलाकों में खेल प्रतियोगिताएं तेजी से आगे बढ़ रही है। यह दृश्य बहुत अद्भुत है। मैं आगामी ओलंपिक खेल में प्रतिभा करने वाले खिलाड़ियों को अग्रणी बधाई देता हूं। मैं इस भव्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग कर रहे सभी खिलाड़ियों और आयोजन कर्ताओं को हृदय से बधाई भी देता हूं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com