मेष राशि के लिए सावन का महीना काफी शुभ होने वाला है। सुख-समृद्धि के कारक शुक्र देव की दृष्टि प्रेम भाव पड़ रही है। मेष राशि के लोगों को प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही प्रेम संबंध में सुधार होगा। प्रेम पड़े लोगों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो सावन के महीने में अपने प्यार का इजहार कर सकते। मनचाहा प्यार पाने के लिए सोमवार को शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृषभ और तुला
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। इन दोनों राशियों पर सदैव शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। तुला राशि के जातकों को प्रेम सुख मिलेगा। यदि आपकी राशि वृषभ या तुला है, तो आप सावन महीने में हर सोमवार को स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध या शुद्ध दही से शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। साथ ही प्रेम संबंध भी मजबूत होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के अविवाहित जातकों की जल्द ही शादी होगी। कुंडली में शुक्र मजबूत रखने के लिए शिवजी की पूजा करने और सोलह सोमवार का व्रत जरुर रखें। शुक्र देव सावन के महीना में कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। कुंभ राशि के विवाह भाव पर शुक्र देव की दृष्टि पड़ेगी। इससे प्रेम प्रसंद में पड़े लोगों के संबंध मधुर होंगे। सावन में कई लोगों को सच्चा प्यार भी मिल सकता है। रिश्ते को मुधर रखने के लिए सावन के प्रत्येक सोमवार पर दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत से भगवान शिव को अभिषेक करें।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal