दिवाली की तैयारियों के साथ ही शुरू होता है घर की साफ-सफाई और सजावट का काम

दिवाली की तैयारियों के साथ ही शुरू होता है घर की साफ-सफाई और सजावट का काम। पहले जहां लोगों के पास सजावट के नाम पर सिर्फ दीये होते थे वहीं आज इतनी सारी चीज़ें अवेलेबल हैं जिन्हें आप घर को सजाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। और सबसे अच्छी बात है कि इन्हें आप अपने घर के साइज और बजट को देखते हुए चुन सकते हैं। 

अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रिक लाइट्स से सजाएं

मार्केट में तमाम तरह की इलेक्ट्रिक लाइट्स मौजूद हैं। जिनसे दीवाली के मौके पर घर को सजाया जा सकता है। छोटी-बड़ी, कम और ज्यादा रोशनी वाली इन लाइट्स को अपने घर के हिसाब से चुनें जिससे सजावट के बाद वो ओवर न बल्कि सोबर लगे। जानते हैं अलग-अलग वैराइटी वाली इन लाइट्स के बारे में। 

ज्यादा बजट में इन लाइट्स से सजाएं अपना घर 

एल ई डी सिल्वर लाइट्स

इस तरह की लाइट्स से दीवाली में घर को सजा सकते हैं। कलरफुल एल ई डी लाइट्स पूरे घर को रोशन करने के लिए काफी हैं। लेकिन ये जितने ज्यादा खूबसूरत लगते हैं उतने ही नाज़ुक होते हैं। तो जरा ध्यान से इन्हें लगाएं और रखें।

सेंटेड कलर चेंजिंग कैंडल्स

इन कैंडल्स को बिना जलाए भी आप अपने घर को कर सकते हैं रोशन। जी हां, क्योंकि ये रिमोट बेस्ड या इलेक्ट्रिक होते हैं। और तो और इनमें कलर बदलने का ऑप्शन भी होता है। जो आपके होम डेकोरेशन को बनाता है और भी खूबसूरत।

लैंटर्न

लैंटर्न से घर को सजाने का काम पहले भी किया जाता है और आज भी किया जा रहा है। दीवाली में घर को ट्रेडिशनल लुक देना चाह रहे हैं तो लैंटर्न इसके लिए बेस्ट रहेंगे। कपड़े और कागज से बने हुए लैंटर्न्स को दिवाली के बाद भी घर सजाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्लास्टिक लाइट्स

फूल, फल और भी कई अलग-अलग शेप और साइज़ में अवेलेबल ये लाइट्स दीवाली की सजावट के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के समय लाइट न जलने पर भी ये उतने ही खूबसूरत लगते हैं जितने रात के समय लाइट जलने के बाद।

ग्लास लैंटर्न

कागज और कपड़े वाले लैंटर्न से अलग ग्लास लैंटर्न में भी एक ही बल्ब होता है लेकिन इनसे निकलने वाली रोशनी पूरे घर को जगमग कर देती है। सिर्फ एक ग्लास लैंटर्न काफी है पूरे घर को सजाने के लिए।

गोल्डेन स्ट्रिंग लाइट

गोल्डेन स्ट्रिंग लाइट्स से आप अपने घर को कई सारे अलग-अलग तरीकों से सजा सकते हैं। घर छोटा हो या बड़ा, ये लाइट्स हर एक जगह के लिए है परफेक्ट। घर के अलावा इन लाइट्स से आप मंदिर और बाहर पेड़-पौधों की भी सजावट कर सकते हैं।

कम बजट में घर को सजाने के बेहतरीन ऑप्शन

अगर आपका घर छोटा है और बजट भी कम है तो दीये, रंगोली और मोमबत्ती का ऑप्शन है जिससे आप अपने घर को दे सकती हैं नया और खूबसूरत लुक।

दीये से सजाएं अपना घर

दिवाली में दीये से घर को सजाने का रिवाज़ काफी पहले से है। जब 14 साल बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे तब नगरवासियों में पूरे नगर को दीये से ही सजाया था। जो आज भी बरकरार है। कम बजट में घर सजाने के लिए दीये सबसे अच्छा ऑप्शन्स हैं।

कलरफुल रंगोली

अलग-अलग तरह के रंगों से रंगोली बनाकर भी आप घर को खूबसूरत बना सकते हैं। रंगों के अलावा फूलों और दीयों का इस्तेमाल भी रंगोली बनाने के लिए किया जाता है। कई जगहों पर पीसे चावल और हल्दी से भी रंगोली बनाने का रिवाज़ है।

फ्लोटिंग मोमबत्ती

फ्लोटिंग मोमबत्ती भी घर की सजावट में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इन्हें आप घर के सेंटर टेबल, कॉर्नर टेबल या डिनर टेबल पर भी सजा सकती हैं। पानी में तैरती हुई छोटी-छोटी मोमबत्तियों से घर गंदा भी नहीं होता।

फूलों से सजाएं

गेंदे, गुलाब और चमेली के फूलों को इस्तेमाल आप दिवाली की सजावट में कर सकते हैं। रंगोली से लेकर तोरण और फ्लोटिंग कैंडल की जगह आप बाउल में पानी भरकर उसमें फूल रखकर घर के जिस भी कोने को सजाना है सजाएं।

घर के दरवाजे पर तोरण से सजावट

दिवाली में घर के अंदर ही नहीं आसपास की जगहों को भी सजाया जाता है जिसमें प्रवेश द्वार खास होता है। जिसे अलग-अलग तरह के तोरण से सजाया जाता है। फूल, पत्तियों और कलरफुल कागज से बने हुए तोरण खूबसूरती के साथ शुभ प्रतीक होते हैं।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com