छठ पर बिहार के लिए चल रहीं दो दर्जन से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

बेगूसराय : महापर्व छठ, दीपावली एवं भाई दूज के पावन मौके पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर बिहार जाने आने के लिए नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान नहीं हों। इस भीड़ से निपटने को लेकर रेलवे द्वारा आवश्यक इंतजाम किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। 04052 नंबर की ट्रेन दो, छह एवं दस नवंबर को सुबह 11:45 बजे आनंद विहार से चलकर बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते कटिहार तक जाएगी। वापसी में 04051 बनकर तीन, सात एवं 11 नवंबर को रात 11 बजे कटिहार से खुलकर इसी रास्ते से आनंद विहार तक जाएगी। इसी समय पर पांच एवं नौ नवंबर को 04054 आनंद विहार से कटिहार तथा 10 नवंबर को 04053 कटिहार से आनंद विहार तक जाएगी। तीन एवं आठ नवंबर को 04056 सुबह 11:45 बजे नई दिल्ली से चलकर बरेली, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते कटिहार तक तथा चार एवं नौ नवंबर को 04055 कटिहार से रात दस बजे चलकर नई दिल्ली तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 04912, दो नवंबर की शाम 5:05 बजे सीहिंद से चलकर अंबाला, करनाल, पानीपत, दिल्ली, इलाहाबाद, पटना, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए सहरसा तक जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04911 बनकर चार नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे सहरसा से चलकर बेगूसराय, पटना होते हुए दिल्ली तक जाएगी। जबकि 04082, चार एवं आठ नवंबर को सुबह 9:15 बजे अमृतसर से चलकर अंबाला, सहारनपुर, नरकटियागंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर (भाया रोसड़ा) खगड़िया होते हुए सहरसा तक जाएगी। वापसी में 04081 बनकर रात 10:35 बजे सहरसा से चलकर इसी मार्ग से अमृतसर जाएगी। 04084 दिल्ली से चार, आठ, दस एवं 11 नवंबर को रात 10:40 बजे चलकर कानपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए सहरसा जाएगी। वापसी में 04083 बनकर पांच,नौ,11 एवं 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे सहरसा से दिल्ली के लिए जाएगी। पांच नवंबर को गाड़ी संख्या 04086 आनंद विहार से देर शाम 7:25 बजे चलकर गोरखपुर, सिवान, मुजफ्फरपुर के रास्ते बरौनी आएगी तथा बरौनी से 04085 बनकर छह नवंबर की रात 9:35 बजे आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी। 04010 आनंद विहार से 30 अक्टूबर, छह एवं 13 नवंबर को रात 11:45 बजे चलकर गोरखपुर, सिवान, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, पूर्णिया होते हुए जोगबनी तक जाएगी। वापसी में 04009 बनकर जोगबनी से एक, आठ एवं 15 नवंबर को सुबह 9 बजे आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी।

नई दिल्ली से इलाहाबाद, पटना, बरौनी होते हुए दरभंगा के लिए दो एवं छह नवंबर को ट्रेन संख्या 04062, नौ नवंबर को ट्रेन नंबर 04064, तीन, चार, आठ एवं 11 नवंबर को ट्रेन नंबर 04066 तथा 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 04068 सुबह 11 बजे खुलेगी। वापसी में दरभंगा से रात 11 बजे तथा बरौनी से देर रात 1:50 बजे दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 04061, 04063, 04065, 04067 बनकर प्रस्थान करेगी। जबकि ट्रेन नंबर 04092 नई दिल्ली से दस नवंबर को सुबह 9:25 बजे वाराणसी, बलिया, छपरा, बरौनी, समस्तीपुर के रास्ते जयनगर के लिए चलेगी तथा वापसी में 04091 बनकर 11 नवंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 04918 जालंधर सिटी से 31 अक्टूबर, पांच एवं 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे चलकर मुरादाबाद, गोंडा, बरेली, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया के रास्ते कटिहार तक जाएगी। वापसी में यह 04917 बनकर कटिहार से एक, छह एवं 11 नवंबर को रात 11 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 04914, तीन एवं आठ नवंबर को रात 9:20 बजे अंबाला कैंट, लखनऊ, पटना, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते सहरसा तक जाएगी। वापसी में यह 04913 बनकर 30 अक्टूबर, पांच एवं दस नवंबर को दोपहर 12:30 बजे अंबाला के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अलावे भी दिल्ली से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com