रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल समझौते के तहत सैनिकों के शव एक-दूसरे को सौंपे

मॉस्को : रूस और यूक्रेन माह की शुरुआत में तुर्किये के इस्तांबुल में हुए मानवीय समझौते के तहत काफी आगे बढ़े हैं। रूस ने यूक्रेन को उसके 6,060 सैनिकों के शव सौंप दिए हैं। रूस को यूक्रेनी पक्ष से रूसी सैनिकों के 78 शव मिले हैं। इस समझौते के तहत कैदियों की अदला-बदली भी हो रही है। अग्रिम मोर्चे में गंभीर रूप से घायल सैनिकों को भी एक-दूसरे को सौंपा जा रहा है। यह समझौता दो जून को इंस्ताबुल में हुआ था।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की आज की खबर के अनुसार इंस्ताबुल में यूक्रेनी पक्ष के साथ वार्ता में रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने टेलीग्राम चैनल पर यह सुखद सूचना साझा की है। उन्होंने लिखा है, “रूस ने इस्तांबुल में किया गया वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन ने 02 जून को इस्तांबुल में वार्ता के दौरान एक मानवीय समझौता किया था। इसमें विशेष रूप से घायल और गंभीर रूप से बीमार युद्धबंदियों के साथ-साथ 25 वर्ष से कम आयु के सैनिकों के आदान-प्रदान पर सहमति जताई गई।

उन्होंने कहा कि दोनों इस बात पर भी सहमत हुए कि रूस 6,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के शवों को कीव स्थानांतरित करेगा। मेडिंस्की ने कहा कि 07 जून को यूक्रेन ने अचानक शवों को सौंपने और कैदियों की अदला-बदली को स्थगित कर दिया। व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि 25 वर्ष से कम आयु के रूसी सैनिकों का पहला समूह 09 जून को रूस लौट आया। सैनिकों के दूसरे समूह को लेकर एक विमान 10 जून को रूस पहुंचा। तीसरे समूह को 12 जून को हवाई मार्ग से रूस ले जाया गया। उन सभी का चिकित्सा उपचार और पुनर्वास किया जाएगा। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार युद्धबंदियों के एक और समूह को 14 जून को रूस स्थानांतरित किया गया। बदले में, रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के एक समूह को सौंप दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com