आस्था का प्रतीक है हरियाली तीज: ब्रजेश पाठक

लखनऊ: हरियाली तीज उत्सव हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हरियाली तीज का यह उत्सव भगवान भोलेनाथ एवं देवी पार्वती को समर्पित है। यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वे रविवार को ऐशबाग स्थित होटल कासा में आयोजित हरियाली तीज उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। प्रकृति की अनुपम छटा और नवजीवन के संचार का प्रतीक यह त्योहार हम सभी के मन में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर देता है। डिप्टी सीएम ने सभी उपस्थित लोगों को इस पवित्र त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हरियाली तीज, जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, हरियाली और प्रकृति से गहरा संबंध रखता है। यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन का सूचक है, जब धरती माँ हरे परिधान में सजकर हमें शीतलता और शांति प्रदान करती हैं। यह स्त्रियों के त्याग, प्रेम और अटूट विश्वास का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी सभी उपस्थित महिलाओं को इस पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजिका समाजसेविका नम्रता पाठक ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com