नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में पहले दो घंटे में हुआ करीब नौ प्रतिशत मतदान

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के दुर्घटना में निधन के बाद जिले की नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज मतदाताओं में जोश दिखा है। कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान की गति काफी धीमी रही। पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में सिर्फ नौ प्रतिशत मतदान हुआ है। उपचुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया है, यहां पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

बिजनौर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। वोट डालने को लेकर सुबह छह बजे से ही मतदाताओं में उत्साह दिखा। स्योहारा व नूरपुर क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। ईवीएम खराबी के पीछे वीवी पैट मशीन है। हर जगह पर अधिकारियों का कहना है कि समस्या दूर की जा रही है।

आज स्यौहारा ग्राम मंसूरसराय मे बूथ 30 और ग्राम वुडनपुर मे बूथ 12-13 की ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट मतदान बाधित रहा। यहां पर भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथिया में मतदान एक घंटा बाधित रहा। इसी तरह से बूथ संख्या 343 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई थी। खालसा में दिव्यांग सुरेश पुत्र राम सिंह मतदान करने पहुंचे। उन्होंने आज के दिन मतदान को पहला काम बताया। इसी तरह से नूरपुर खालसा इण्टर कॉलेज के मतदान केंद्र पर खड़े मतदाता मुस्लिम समुदाय के लोगों में मतदान के प्रति जोश दिखा।

दस के भाग्य का फैसला होगा

नूरपुर विधानसभा सीट (24) पर भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह व समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन समेत दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस सीट पर कुल 306226 मतदाताओं में से 164292 पुरुष, 141924 महिलाएं व 10 तृतीय लिंग के वोटर हैं। सीट पर दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2056 मतदेय स्थल और 1094 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तीन सामान्य प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com